फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi will get First BJp women mayor

शिव की नगरी में BJP की बादशाहत कायम, मृदुला जायसवाल शहर की नई मेयर

Sat, 02 Dec 2017 02:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 02 Dec 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
varanasi will get First BJp women mayor
भाजपा प्रत्याशी मृदुला को मिले 42.53 प्रतिशत वोट - फोटो : अमर उजाला
पीएम के संसदीय क्षेत्र के लिहाज अहम मानी जा रही वाराणसी नगर निगम की मेयर सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा। भाजपा प्रत्याशी मृदुला जायसवाल ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की शालिनी यादव को 78,843 मतों से हराया। वह शहर की दूसरी महिला मेयर होंगी।
विज्ञापन


26 चक्र चली मतगणना में मृदुला ने पहले चरण से ही बढ़ती बना ली थी जो आखिरी तक बरकरार रही। जीत के बाद उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए जो भी संभव प्रयास होंगे, किए जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी की स्वच्छता मुहिम को आगे बढ़ाएंगी।
विज्ञापन


पहड़िया मंडी में सुबह आठ बजे जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला गया जिसके बाद मतगणना शुरू हुई। मेयर के लिए 36 टेबल बनाए गए थे। मृदुला जायसवाल ने पहले ही चक्र से बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। हर चक्र में उनकी जीत का अंतर बढ़ता गया। शाम करीब पांच बजे निर्वाचन अधिकारियों की ओर से परिणाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक भाजपा की मृदुला जायसवाल को 1,92,188, कांग्रेस की शालिनी यादव को 1,13,345, सपा की साधना यादव को 99,272, बसपा की सुधा चौरसिया को 28,959, भासपा सुहेलदेव की आरती देवी को 8,082 और निर्दल अनीता को 4,756 वोट मिले। खास बात यह रही कि 5,335 मतदाताओं ने इसमें से किसी पर भरोसा नहीं जताया। उन्होंने नोटा बटन दबाया। 

मृदुला जायसवाल को कुल पड़े मतों में से कुल 42.53 प्रतिशत मत मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने परिणाम की घोषणा होने के बाद मृदुला जायसवाल को बधाई दी। पार्टी के विधायकों समेत संगठन ने भी जीत पर बधाई दी। शहर के विभिन्न इलाकों से जीत का जुलूस भी निकाला गया।  

पार्टी की जीत पर झूमकर नाचे भाजपा कार्यकर्ता 

varanasi will get First BJp women mayor
जीत के बाद जश्न मनाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
पहड़िया मंडी में मतगणना की शुरुआत से ही भाजपा की महापौर मृदुला जायसवाल बढ़त बनाए हुए थी। 26 चक्र तक की गिनती पूरी होने के बाद जैसे ही जीत की घोषणा हुई वैसे ही मंडी के भीतर और बाहर भाजपा का झंडा लहराने लगा। समर्थकों ने फूल मालाओं के साथ महापौर का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने महापौर के साथ सेल्फी भी ली। 

महापौर गाड़ी में बैठी थी। उनके आगे कार्यकर्ता मोटरसाइकल से चल रहे थे। पहड़िया मंडी से लेकर अंबालिका पुरी कालोनी स्थित घर तक महापौर का जोरदार स्वागत हुआ। जगह जगह आरती उतारी गई। पुष्पवर्षा के साथ माला पहनाया गया। ढोल नगाड़े बजे। आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ता नारेबाजी के साथ झूमकर नाचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया गया। एक दूसरे को गले लगाकर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जीत के लिए बधाई दी। 

मतगणना स्थल से महापौर पहड़िया मंडी के सामने बने महानगर के कैंप कार्यालय पहुंची। जहां महानगर के अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि समेत सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। इसके बाद गुलाब बाग क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य समेत सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। यहां से वह सिगरा भारत माता मंदिर के सामने खुले केंद्रीय चुनाव कार्यालय पहुंची। जहां जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed