वाराणसी में होगी अनूठी शादी, दूल्हा-दूल्हन दोनों होंगे पुरुष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एही ठइयां झुलनी हेरानी हो रामा.... चैती गुनगुनाते, सीवर, बदहाल सड़क, जाम पर भुनभुनाते , महंगाई से कुनमुनाते, आईपीडीएस योजना की केबिल बिछाने के चक्कर में खोदकर छोड़ी गई गलियों में ढुनमुनाते हुए लोग पहली अप्रैल की शाम राजेंद्र प्रसाद घाट पर महामूर्ख मेला में पहुंचे।
यह इनविटेशन पाती के मजमून का अंश है। हास्य-व्यंग विनोद के इस मेले में अब तक पत्नी को दूल्हा और पति को दुल्हन के रूप में सजाकर मंडप में शादी कराई जाती थी और फिर कुछ देर बाद ही दूल्हे की आदतों को लेकर दुल्हन तलाक ले लेती थी।
इस बार बेमेल विवाह होगा। पुरुष की शादी पुरुष से कराई जाएगी। काशी की सांस्कृतिक चेतना की प्रतिनिधि संस्था शनिवार गोष्ठी के सचिव पं. सुदामा तिवारी सांड़ बनारसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
लक्सा स्थित मारवाड़ी युवक संघ भवन पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस बार के जोड़े का चयन कर लिया गया है। रोमियो और जुलियट की जोड़ी के रूप में उन्हें मूर्ख मेला के मंच पर पेश किया जाएगा।
कहा कि यह मेला अलबेला है। जिंदगी का खेला दिखेगा। यहां न नेताओं का तबेला होगा न किसी तरह का झमेला। इसके आगे सबकुछ फीका और बोगस लगेगा। इस बार का मूर्ख मेला शनिवार गोष्ठी के अध्यक्ष रहे साहित्यकार पं. धर्मशील चतुर्वेदी को समर्पित होगा।
जगदंबा तुलस्यान को नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।