पीएम के संसदीय क्षेत्र में बाजारों के ऊपर बनेगा फ्लाईओवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी से बाबतपुर तक बनाए जा रहे 17.25 किलोमीटर के फोरलेन की जद में आ रहे छह से अधिक पुराने बाजार बच जाएंगे। हरहुआ के बाजार को बचाने के लिए धनेसरी से व्यास बाग तक 3.10 किलोमीटर तक ओवरब्रिज बन रहा है।
अब तरना बाजार से भरलाई तक 1.90 किलोमीटर का ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। तरना में बनने वाले ओवरब्रिज के लिए रोड की नापी की जा चुकी है। निर्माण करा रही कंपनी फरवरी के आखिरी सप्ताह तक तरना में पिलर के लिए पाइलिंग शुरू करेगी।
वाराणसी में वरुणा पुल से बाबतपुर तक के फोरलेन निर्माण में बाबतपुर से काजी सराय तक एक तरफ फोरलेन की ढलाई हो चुकी है। दूसरी तरफ बेस बनाया जा रहा है।
इसके अलावा हरहुआ बाजार में धनेसरी से व्यास बाग तक 3.20 किलोमीटर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। 90 पिलर में 52 पिलर बन चुके हैं। वाजिदपुर के पास तैयार हो चुके पिलर पर पुल बनना शुरू हो चुका है।
फर्राटा भरेंगे वाहन, समय बचेगा
वाराणसी के अलावा चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर सहित बिहार के निकटवर्ती जनपदों के विमान यात्री और इसी सड़क से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक आते-जाते हैं।
हवाई अड्डे से वीआईपी का शहर तक आवागमन इसी सड़क से होता है। अब तक खस्ताहाल सड़क और जगह-जगह जाम लगने के कारण विमान यात्रियों तथा वीआईपी परेशान होते हैं।
कई बार कुछ के विमान भी छूट जाते हैं। फोरलेन बनने पर हवाई अड्डे से शहर तक वाहन फर्राटा भरेंगे।
फोरलेन निर्माण एक नजर में
अनुमानित 629.74 करोड़ रुपये से फोरलेन का काम 15 सितंबर, 2015 को शुरू हुआ। 14 सितंबर, 2017 तक कार्य पूरा किया जाना है। कार्यदायी संस्था की माने तो दिसंबर 2018 तक कार्य पूर्ण हो जाएगा।