फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi will also use treated water After Agra and Prayagraj

UP: आगरा, प्रयागराज के बाद वाराणसी भी करेगा शोधित जल का इस्तेमाल, केंद्रीय मंत्री ने किया कार्ययोजना का अनावरण

Tue, 14 Jul 2026 04:31 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/नई दिल्ली।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/नई दिल्ली। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 14 Jul 2026 04:31 PM IST
सार

Varanasi News: आगरा और प्रयागराज के बाद वाराणसी भी शोधित जल का इस्तेमाल करेगा। केंद्रीय मंत्री ने इस कार्ययोजना का अनावरण किया। जल संरक्षण की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। 

विज्ञापन
Varanasi will also use treated water After Agra and Prayagraj
water - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी का वाराणसी, आगरा और प्रयागराज की तरह उन शहरों की सूची में शामिल हो गया है, जिनके पास दूषित जल को शोधित कर सुरक्षित दोबारा इस्तेमाल करने की अपनी कार्ययोजना है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने इसे जल संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सोमवार को यहां जल संसाधन सचिवों के सम्मेलन में इस कार्ययोजना का अनावरण किया। इस दौरान जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी और जल संसाधन सचिव वीएल कांत राव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस विस्तृत योजना का मुख्य उद्देश्य सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से साफ किए गए पानी को मांग वाले क्षेत्रों से जोड़ना है। कार्ययोजना में बताया गया है कि शोधित जल का इस्तेमाल थर्मल पावर प्लांटों, रेलवे, शहरी सौंदर्यीकरण और कृषि सिंचाई में कैसे किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के मुताबिक, यह कार्ययोजना बताती है कि शोधित दूषित जल के सुरक्षित दोबारा इस्तेमाल (एसआरटीडब्ल्यू) पर तैयार राष्ट्रीय मसौदा वास्तविक धरातल पर आकार ले रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed