{"_id":"6434d90405d6ee89de0ad713","slug":"varanasi-why-did-the-students-sit-on-dharna-by-closing-the-bhu-singh-gate-what-is-the-matter-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बीएचयू सिंह द्वार बंद कर धरने पर क्यों बैठे छात्र, क्या है मामला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बीएचयू सिंह द्वार बंद कर धरने पर क्यों बैठे छात्र, क्या है मामला?
Tue, 11 Apr 2023 09:23 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 11 Apr 2023 09:23 AM IST
सार
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सिंह द्वार पर मंगलवार को छात्र धरने पर बैठे थे । छात्रों का कहना है कि उनके दो साथियों को पुलिस ने लंका थाने पर बैठाया है।
विज्ञापन
बीएचयू सिंह द्वार बंद कर धरने पर बैठे छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सिंह द्वार पर मंगलवार को छात्र धरने पर बैठे थे । छात्रों का कहना है कि उनके दो साथियों को पुलिस ने लंका थाने पर बैठाया है। कल देर रात सीर गेट पर दुकानदार और छात्रों में मारपीट हुई थी। छात्रों का आरोप है कि अवैध तरीके से शराब बेची जा रही थी। छात्रों ने कहा कि दस बजे तक उनके दोनों साथी कैंपस में नहीं आए तो आंदोलन करेंगे। समझा बुझाकर धरना खत्म हुआ।
विज्ञापन
प्रकरण के अनुसार, कल देर रात सीर गेट पर दुकानदार से चाय बनाने को लेकर छात्रों का विवाद हुआ था। छात्रों द्वारा दुकानदार को पीटा गया, जिसमें उसका हाथ फ्रैक्चर होने की बात कही जा रही है। इससे गुस्साई पब्लिक ने भी छात्रों को पीटा। सूचना पर पहुंचे बीएचयू चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों को लंका थाने ले जाकर बैठा दिया। आज सुबह छात्र बीएचयू सिंह द्वार पर धरने पर बैठ गए। साथी छात्रों को छुड़ाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने लगे। छात्रों का आरोप था कि सीर गेट के पास की दुकानों में अवैध शराब बेची जाती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि छात्रों के आरोप गलत हैं। पुलिस द्वारा धरना खत्म कराया गया। दोनों पक्षों का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन