{"_id":"6372f4285006bd695b17de3f","slug":"varanasi-weather-update-with-the-knock-of-fog-in-varanasi-the-minimum-temperature-reached-13-to-12-degrees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: वाराणसी में कोहरे की दस्तक के साथ बढ़ी ठंड,10 डिग्री से नीचे जा सकता है न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: वाराणसी में कोहरे की दस्तक के साथ बढ़ी ठंड,10 डिग्री से नीचे जा सकता है न्यूनतम तापमान
Tue, 15 Nov 2022 07:41 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 15 Nov 2022 07:41 AM IST
सार
वाराणसी में सुबह छाए कोहरे से वातावरण भी ठंडा रहा। दिन में धूप तो हो रही है लेकिन रात में ठंड बढ़ गई है। सोमवार रात में न्यूनतम पारा 13 डिग्री तक पहुंच गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है।
विज्ञापन
वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में नम हवाओं के साथ ही कोहरे ने अपनी दस्तक दे दी है। ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर ज्यादा दिख रहा है। इस वजह से मौसम भी सुबह नौ बजे के बाद ही पूरी तरह साफ दिख रहा है। सुबह छाए हल्के कोहरे से वातावरण भी ठंडा रहा। दिन में धूप तो हो रही है लेकिन रात में ठंड बढ़ गई है। सोमवार रात में न्यूनतम पारा 13 डिग्री तक पहुंच गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है।
विज्ञापन
वाराणसी मौसम।
- फोटो : अमर उजाला
17 नवंबर से कोहरे के आसार
न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जाने के साथ ही अधिकतम तापमान भी 20-22 डिग्री तक आ सकता है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि वातावरण में नमी की मात्रा कम होने के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का असर होने के बाद शाम ढलते ही गलन का असर शुरू हो गया है। 17 नवंबर से कोहरे के आसार बन रहे हैं।