{"_id":"64968afd10a2f65a490fc866","slug":"varanasi-weather-update-when-will-the-monsoon-knock-in-varanasi-know-what-imd-said-2023-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather Update: वाराणसी में आया प्री-मानसून लेकिन मानसून कब देगा दस्तक, जानें IMD ने क्या कहा ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather Update: वाराणसी में आया प्री-मानसून लेकिन मानसून कब देगा दस्तक, जानें IMD ने क्या कहा ?
Sat, 24 Jun 2023 01:30 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:30 PM IST
सार
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बनारस में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। गरज चमक के साथ गुरुवार की दोपहर बारिश होने से भीषण गर्मी और लू से लोगों को काफी राहत मिली। लेकिन शुक्रवार को मौसम उमस भरा था।
विज्ञापन
वाराणसी में बदला मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। गरज चमक के साथ गुरुवार की दोपहर बारिश होने से भीषण गर्मी और लू से लोगों को काफी राहत मिली। लेकिन शुक्रवार को मौसम उमस भरा था।
विज्ञापन
काशी में प्री मानसून की दस्तक के बाद से मौसम का मिजाज बदल गया है। जहां 2 दिन से हवा में नमी बरकरार है वहीं बादलों की आवाजाही भी जारी है। इस वजह से गर्मी से भी लोगों को थोड़ी राहत मिली है। शनिवार को भी सुबह नम हवाएं चलती रही और धूप भी थोड़ा कम है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे ने बताया कि प्री मानसून का असर 30 जून तक बना रहेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Ghazipur: फरार चल रहा बदमाश गिरफ्तार, थाने पर प्रदर्शन करने पहुंचे समर्थकों पर पुलिस ने किया लाठीजार्च
विज्ञापन
वाराणसी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान रुक रुक कर बूंदाबांदी होने के साथ ही तापमान में कमी की भी संभावना है। जुलाई के पहले सप्ताह से मानसून की बारिश देखने को मिल सकती है। इधर मौसम के बदले मिजाज का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 28.4 दर्ज किया गया।
वाराणसी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
बीते दस दिन से गर्मी अपने चरम पर थी। हर किसी को बारिश का इंतजार था। बुधवार की दोपहर प्री मानसून ने दस्तक दी और कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे शहर के रविंद्रपुरी, दुर्गाकुंड, सुंदरपुर, कचहरी, कैंट, सिगरा, चेतगंज, फातमान रोड सहित शहर के लगभग सभी इलाकों में अच्छी बारिश हुई। बारिश से सुहाने हुए मौसम का लोगों ने लुत्फ उठाया। गंगा घाटों पर शाम को लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए।