{"_id":"6740cb57068797cec40f1363","slug":"varanasi-weather-update-weather-cold-increase-due-to-western-disturbance-active-2024-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: पश्चिमी विक्षोभ से काशी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह और शाम ठंड का असर, सर्द हो रही रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: पश्चिमी विक्षोभ से काशी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह और शाम ठंड का असर, सर्द हो रही रात
Sat, 23 Nov 2024 07:45 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 23 Nov 2024 07:45 AM IST
सार
Varanasi Weather Update: वाराणसी मौसम का मिजाज बदलने लगा है।पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है।
विज्ञापन
Varanasi Weather News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवंबर के दूसरे पखवाड़े में अब ठंड का असर नजर आने लगा है। सुबह और शाम लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह बाहरी इलाकों में कोहरे का असर रहा। रातें अब सर्द होने लगी हैं। सुबह 10-11 बजे तक लोगों को ठंड और सिहरन महसूस हो रही है। दोपहर में धूप होने के बाद ठंड का असर कुछ कम हो रहा है, लेकिन शाम ढलते ही ठंड का असर शुरू हो जा रहा है। आईएमडी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड
मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से ठंड का असर शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन 125 रहा बनारस का एयर क्वालिटी इंडेक्स
ठंड के बाद शहर की हवा लगातार चौथे दिन भी खराब रही। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार दूसरे दिन 125 दर्ज किया गया। सबसे अधिक प्रदूषित इलाका अर्दली बाजार का एक्यूआई 165, मलदहिया का एक्यूआई 144, भेलूपुर का 124 और बीएचयू का 68 दर्ज किया गया। अर्दली बाजार का पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 385 और पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 411 तक पहुंच गई थी। कार्बन की मात्रा 128 और नाइट्रोजन की अधिकतम मात्रा 116 रही। अर्दली बाजार में पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 234 रही। भेलूपुर में पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 267 और पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 221 रही।