{"_id":"659cf6d3d9d033588f0c9830","slug":"varanasi-weather-update-sunshine-during-day-and-relief-from-cold-in-evening-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: वाराणसी में खिली धूप, लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान; सप्ताह भर मौसम साफ रहने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: वाराणसी में खिली धूप, लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान; सप्ताह भर मौसम साफ रहने के आसार
Tue, 09 Jan 2024 01:04 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 09 Jan 2024 01:04 PM IST
सार
वाराणसी में मौसम ने करवट बदली तो लोगों के चेहरे खिल उठे। कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच धूप खिली तो लोगों को राहत मिली। धूप का आनंद लेने के लिए घाटों पर भी लोग पहुंचे।
विज्ञापन
varanasi weather news
- फोटो : अभिषेक
विस्तार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में अच्छी धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। मंगलवार की सुबह अच्छी धूप के साथ हुई तो कॉलोनियों में लोग छतों पर धूप का आनंद लेते दिखे। वहीं ठंड के कारण घरों में दुबके लोग भी अपना काम निपटाने के लिए सड़कों पर निकले। बाजारों व घाटों पर भी चहल-पहल रही।
विज्ञापन
पछुआ हवाओं की रफ्तार थम गई है। मंगलवार की सुबह से अच्छी धूप निकली है। घाटों पर अन्य दिनों की तुलना में अधिक चहल-पहल दिख रही है। वहीं, कॉलोनियों में लोग छतों पर धूप सेंकते दिखे।
विज्ञापन
सोमवार को भी दिन में धूप से लोगों को राहत मिली। वहीं शाम को ठंड न होने से लोगों ने राहत महसूस की। इधर, मौसम साफ रहने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार इस सप्ताह मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं, कोहरा पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन