{"_id":"6a1faa99e294553a7e00959f","slug":"varanasi-weather-update-pre-monsoon-activity-intensifies-in-kashi-rain-likely-in-three-days-2026-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: काशी में प्री-मानसून सक्रिय, तीन दिन बाद हो सकती है बारिश, जानें- कब आएगा मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: काशी में प्री-मानसून सक्रिय, तीन दिन बाद हो सकती है बारिश, जानें- कब आएगा मानसून
Wed, 03 Jun 2026 09:46 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 03 Jun 2026 09:46 AM IST
सार
Varanasi News: काशी में प्री मानसून सक्रिय हो गया है। यही वजह है कि मंगलवार को तेज धूप के बीच अचानक 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं। जिसके बाद आंधी-बारिश का अलर्ट जारी हुआ।
विज्ञापन
varanasi weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी में प्री मानसून सक्रिय हो गया है। बुधवार की सुबह तेज धूप निकली, लेकिन असर थोड़ा कम रहा। उधर, मौसम विशेषज्ञ ने तीन दिन बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। उधर, मंगलवार को दिन भर की तेज धूप रही लेकिन शाम को 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरीं हवाएं चलने लगीं। इससे आधे घंटे में ही अधिकतम तापमान 37 डिग्री से पांच डिग्री तक गिरकर 32 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन
वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 39.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री नीचे 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बाबतपुर सहित ग्रामीण इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। शहर की ओर हवा में नमी 65 फीसदी तक रही।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम अचानक मौसम बदल गया। शाम छह बजकर 14 मिनट पर एनडीएमएईडब्ल्यू की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया। अलर्ट में कहा गया कि गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आएगी।
विज्ञापन
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के उत्तर पश्चिमी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ के रूप में चक्रवाती स्थिति बनी हुई है। चार से छह जून के बीच में बारिश या बादल छाने की स्थिति बन सकती है। इसके बाद मौसम सामान्य हो सकता है।
केरलम पहुंचने के बाद तय होगा काशी कब आएगा मानसून
काशी में मानसून को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष मानसून अभी तक केरलम की मुख्य जमीन पर नहीं पहुंचा है इसलिए अभी कोई दिन तय करना मुश्किल है। मानसून के केरलम में दस्तक देने के बाद मानसून सर्द हवा की गति और नमी की तीव्रता की नियमित निगरानी के आधार पर ही प्रदेश में मानसून का पूर्वानुमान दिया जा सकता है।