{"_id":"69ec696bbb6129d245057436","slug":"varanasi-weather-update-kashi-country-fifth-hottest-city-with-temperature-of-44-3-degrees-2026-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: काशी देश का 5वां सबसे गर्म शहर, 44.3 डिग्री तापमान, जानें- अगले तीन दिन तक मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: काशी देश का 5वां सबसे गर्म शहर, 44.3 डिग्री तापमान, जानें- अगले तीन दिन तक मौसम का हाल
Sat, 25 Apr 2026 12:44 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:44 PM IST
सार
Varanasi Weather Update: वाराणसी में झुलसाने वाली गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। पिछले साल मई और जून में इतना तापमान गया था, जितना इस साल अप्रैल में ही पहुंच रहा है।
विज्ञापन
धूप से बचाव के लिए छाता और दुपट्टे का सहारा लेती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी में अप्रैल की तासीर मई और जून जैसी लगने लगी है। बनारस शुक्रवार को देश का पांचवां और यूपी का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। दिन का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। पिछले साल मई और जून में इतना तापमान गया था, जितना इस साल अप्रैल में ही पहुंच रहा है। शुक्रवार को काशी का पारा सामान्य से भी 4.6 डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन
वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। दोपहर में करीब एक से चार बजे तक 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही लू लपट जैसी महसूस हुई। बनारस की हवा में नमी 30 फीसदी दर्ज की गई। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हवा की गति घट गई है, इसलिए गर्मी भीषण होती जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
महाराष्ट्र के प्रतिचक्रवात ने बढ़ाई गर्मी
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात का प्रभाव अगले दो से तीन दिनों तक रह सकता है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है, जिसका असर पूर्वी यूपी तक पड़ सकता है। इससे तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इसके बाद लू की गति फिर से रफ्तार पकड़ सकती है। दूसरी ओर पूर्वी यूपी के कई जिलों में 27 अप्रैल के बाद तीन से चार दिनों के लिए बारिश की भी संभावना बन रही है। गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।
इसे भी पढ़ें; लापरवाही की हद: किशोर ने सीने का कराया था एक्सरे, दे दी गई पैर की रिपोर्ट; डॉक्टर के भी उड़े होश
पिछले साल से 2 डिग्री ज्यादा पारा, लू का भी असर नहीं था
अप्रैल 2025 से तुलना करें तो इस साल बनारस का पारा तीन से चार डिग्री ऊपर ही रहा। पिछले साल 24 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि इस बार उससे करीब दो डिग्री ज्यादा है।
इसे भी पढ़ें; लापरवाही की हद: किशोर ने सीने का कराया था एक्सरे, दे दी गई पैर की रिपोर्ट; डॉक्टर के भी उड़े होश
पिछले साल से 2 डिग्री ज्यादा पारा, लू का भी असर नहीं था
अप्रैल 2025 से तुलना करें तो इस साल बनारस का पारा तीन से चार डिग्री ऊपर ही रहा। पिछले साल 24 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि इस बार उससे करीब दो डिग्री ज्यादा है।