फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Update imd orange alert for rain in varanasi jaunpur other cities

Varanasi Weather Update: पुरवा हवाओं के साथ बारिश ने बदला काशी का मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी

Tue, 17 Sep 2024 10:44 AM IST
प्रगति चंद माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी।
माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 17 Sep 2024 10:44 AM IST
सार

 3 घंटो में कई जनपदों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और  बारिश के साथ आंधी आने की संभावना। 

विज्ञापन
Varanasi Weather Update imd orange alert for rain in varanasi jaunpur other cities
varanasi weather update - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दो दिन से चल रही पूर्व हवाओं से मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार की भोर से ही तेज हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस वजह से शहर में कई जगहों पर सड़क पर पानी जमा हो गया है।उधर ग्रामीण इलाकों में भी खेतो में पानी लग गया है।

विज्ञापन


बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पुरवा हवाओ का दबाव अभी बना रहेगा। इस वजह से दो दिन ऐसे ही मौसम के बने रहने के आसार हैं। पहड़िया, पांडेयपुर, जिला मुख्यालय क्षेत्र में तेज हवा के साथ काफी देर से बारिश हो रही है।
विज्ञापन


सचेत ऐप के माध्यम से अगले 3 घंटो में निम्न जनपदों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और मध्यम बारिश के साथ आंधी आने की संभावना के ऑरेंज अलर्ट की सूचना प्राप्त हुई है। इसमें संत रविदास नगर, चंदौली, गाज़ीपुर, जौनपुर, मिर्ज़ापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदला मौसम, तापमान 32.3 पहुंचा
नम पुरवा हवाओं के चलने और बूंदाबांदी से सोमवार को मौसम बदल गया। दोपहर तक हवा की रफ्तार धीमी रही, लेकिन शाम को रफ्तार तेज हो गई। इस वजह से गर्मी से राहत मिली। मौसम बदलने से अन्य दिनों की तुलना में शाम का मौसम खुशनुमा रहा। 

सोमवार शाम को करीब 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की वजह से लोगों ने राहत महसूस की। इस बीच अधिकतम तापमान औसत से 1 डिग्री सेल्सियस कम होकर 32.3 पहुंच गया तो न्यूनतम तापमान 25.2 रिकॉर्ड किया गया। 


बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जिस तरह का मौसम बना है, उससे दो दिन तक बारिश के आसार हैं। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed