फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Update Humidity in air reduced intensity of sunlight mercury dropped by 3 degree

Varanasi Weather: हवा में नमी से कम हुआ धूप का असर, 24 घंटे में 3 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा; फिर बढ़ेगी गर्मी

Sun, 10 May 2026 05:29 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sun, 10 May 2026 05:29 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में पिछले दिनों हुई बारिश के चलते मौसम अभी राहत दे रहा है। वहीं सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान कम हुआ। हालांकि अगले सप्ताह फिर गर्मी बढ़ेगी। 

विज्ञापन
Varanasi Weather Update Humidity in air reduced intensity of sunlight mercury dropped by 3 degree
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में पिछले सप्ताह नम हवाओं और बारिश के बाद शुक्रवार को तेज धूप के कारण मौसम ने अचानक करवट ली थी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए थे। हालांकि शनिवार को मौसम ने फिर राहत दी। सुबह से ही हवा में नमी अधिक रहने के कारण धूप का असर कम रहा। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही भी देखने को मिली।
विज्ञापन


मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी दिखा। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के समय लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की। अप्रैल महीने में तेज धूप और लू के कारण अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन मई की शुरुआत से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले 10 दिनों में दो बार तेज हवा और बारिश होने से तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में आए इस बदलाव के चलते इस बार मानसून आने तक गर्मी का असर उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। शनिवार को सुबह से नम हवाएं चलने के कारण दिन और रात दोनों समय लोगों को अन्य दिनों की तुलना में अधिक राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी औसत से 2.8 डिग्री कम होकर 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले सप्ताह मौसम फिर बदल सकता है। तेज धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून के समय से आने के संकेत भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed