{"_id":"674b536f6e4a4307560ef0cd","slug":"varanasi-weather-update-fog-visible-in-morning-cold-increases-at-night-temperature-drops-below-average-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: सुबह दिख रहा कोहरा, रात में ठंड बढ़ी, औसत से नीचे आया पारा; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: सुबह दिख रहा कोहरा, रात में ठंड बढ़ी, औसत से नीचे आया पारा; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
Sun, 01 Dec 2024 08:29 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 01 Dec 2024 08:29 AM IST
सार
Varanasi Weather Update: वाराणसी में मौसम में बदलाव जारी है। पिछले तीन दिनों से रात में अधिक ठंड महसूस हो रही है। वहीं ग्रामीण इलाकों के साथ ही शहर में भी सुबह कोहरा दिख रहा है।
विज्ञापन
Varanasi Weather News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस सप्ताह मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुरूआत में दिन में अच्छी धूप होने और तापमान में बढ़ोतरी की वजह से गर्मी जैसा अहसास रहा है, तो इधर तीन दिन से मौसम अचानक बदला है। सुबह शहर से लेकर गांव तक कोहरा दिखने लगा है तो रात में ठंड भी बढ़ गई हैं। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह शहर में तो कम लेकिन चोलापुर,चिरईगांव, पिंडरा, रोहनिया, लोहता आदि ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर अधिक रहा। यहां सुबह 10 बजे के बाद कोहरा पूरी तरह छटा नजर आया। दिन में हवा में नमी अधिक होने की वजह से धूप भी बहुत असरदार नहीं रही।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के चलते तापमान में आई कमी
मौसम में इस बदलाव के कारण तापमान में भी कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान जो 27.5 डिग्री सेल्सियस था, वह शनिवार को औसत से 1 डिग्री सेल्सियस कम होकर 26.5 पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
अगले सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम का हाल
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि चक्रवाती तूफान फेंगल का असर यहां नहीं दिखेगा लेकिन अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव के आसार हैं। कोहरा छाने के साथ ही ठंड भी बढ़ने की संभावना है।