{"_id":"6593cd8a971a28d3990df6e9","slug":"varanasi-weather-update-first-day-of-new-year-coldest-after-two-years-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: दो साल बाद सबसे ठंडा रहा नए साल का पहला दिन, आने वाले दिनों में बूंदाबांदी के भी आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: दो साल बाद सबसे ठंडा रहा नए साल का पहला दिन, आने वाले दिनों में बूंदाबांदी के भी आसार
Tue, 02 Jan 2024 02:17 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 02 Jan 2024 02:17 PM IST
सार
मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि इस सप्ताह मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कोहरा छाने के साथ ही तीन से पांच जनवरी तक बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
विज्ञापन
varanasi weather news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो साल बाद नए साल का पहला दिन सबसे ठंडा रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस कम हुआ तो न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम पारा 7.8 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया रहा लेकिन अन्य दिनों की तुलना में हवा में नमी थोड़ी अधिक रहने से ठंड बढ़ी। रात में गलन और बढ़ गई। शहर में कैंट रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, रैन बसेरों के बाहर सहित कई जगहों पर लोग अलाव जलाकर बैठे रहे।
विज्ञापन
सोमवार को अधिकतम तापमान 16.4 जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि इस सप्ताह मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कोहरा छाने के साथ ही तीन से पांच जनवरी तक बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
विज्ञापन
एक जनवरी को तापमान
साल अधिकतम न्यूनतम
2024 16.4 7.8 डिग्री सेल्सियस
2023 15.0 10.0 डिग्री सेल्सियस
2022 18.4 10.1 डिग्री सेल्सियस
2021 20.6 7.6 डिग्री सेल्सियस