फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi weather update: Effect of fog remained for 18 hours, chill increased, normal life became disrupted.

वाराणसी में मौसम का हाल: कोहरे का कोहराम जारी, कंपकंपाती ठंड में आग सेंकते नजर आए लोग; ठिठुरन बढ़ी

Fri, 29 Dec 2023 09:07 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 29 Dec 2023 09:07 AM IST
सार

वाराणसी के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है।
रोजाना गुलजार रहने वाले गंगा घाटों पर कोहरे का असर साफ नजर आया। कोहरे के कारण भोर में घाटों पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही। दिन चढ़ने के साथ ही थोड़ी चहल-पहल बढ़ी। वहीं बच्चे भी ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।

विज्ञापन
Varanasi weather update: Effect of fog remained for 18 hours, chill increased, normal life became disrupted.
आग सेंकते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

 

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में तेजी से बदलाव दर्ज किया गया है। 18 घंटे से अधिक कोहरे का असर रहा और सात घंटे से अधिक दृश्यता शून्य रही। कोहरे के कारण गंगा घाटों पर सन्नाटा पसरा रहा तो वहीं सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। शहर से लेकर गांव तक कोहरे के कारण आम जन जीवन अस्तव्यस्त रहा।

गुरुवार को भोर में चार बजे से ही घने कोहरे का असर दिखा वहीं शुक्रवार सुबह से ही ठंड रही जिससे लोग आग सेंकते नजर आए। गुरुवार को मौसम का सबसे घना और लंबा कोहरा था। मौसम विभाग की ओर जारी आंकड़ों के अनुसार अगले छह दिनों तक कोहरा पड़ने के आसार हैं। बुधवार की शाम को पांच बजे से शुरू हुआ कोहरा मध्य रात्रि के बाद से बढ़ता ही चला गया। दोपहर में शहर से लेकर गांव तक इलाका कोहरे की जद में रहा। दोपहर में धूप निकलने के बाद कोहरा कम हुआ लेकिन शाम ढलते ही फिर से कोहरे का असर नजर आने लगा। पछुआ हवाओं ने सिहरन व गलन का अहसास भी कराया। आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस जो कि सामान्य से चार डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।

विज्ञापन

ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

रोजाना गुलजार रहने वाले गंगा घाटों पर कोहरे का असर साफ नजर आया। कोहरे के कारण भोर में घाटों पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही। दिन चढ़ने के साथ ही थोड़ी चहल-पहल बढ़ी। वहीं बच्चे भी ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

Varanasi weather update: Effect of fog remained for 18 hours, chill increased, normal life became disrupted.
कोहरे के कारण फ्लाइट और ट्रेनें लेट - फोटो : अमर उजाला

12 विमान निरस्त, 10 फ्लाइट देरी से पहुंचे और पांच डायवर्ट हुए

लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को विमानों का आवागमन प्रभावित रहा। 12 विमान निरस्त हो गए और 10 विमान अपने निर्धारित समय से देरी से उड़ान भर सके। पांच विमान रनवे पर नहीं पहुंच पाए और उन्हें अलग अलग एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। दोपहर 12 बजे तक कोई विमान एयरपोर्ट के रनवे पर उतर नहीं कर सका था। जिसके कारण यात्रियों ने एयरपोर्ट पर खूब हंगामा किया। इंडिगो की दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, लखनऊ, भुनेश्वर, चेन्नई के विमान निरस्त रहे। अकासा एयर की बंगलूरू और मुंबई के विमान निरस्त रहे। स्पाइसजेट की दिल्ली और एयर इंडिया की दिल्ली और बंगलूरू की उड़ान सेवाएं निरस्त रहीं। वहीं इंडिगो की मुंबई का विमान निर्धारित समय से चार घंटे देरी से पहुंचा। एयर इंडिया एक्सप्रेस शारजाह का विमान 24 घंटे देरी से दूसरे दिन पहुंचा। वहीं इंडिगो की चेन्नई की विमान एक घंटे, अकासा की बंगलूरू की दो घंटे सहित 10 विमान विलंबित रही।

 

 

पांच विमान को किया गया डायवर्ट

कई विमान निर्धारित समय से हवाई क्षेत्र में पहुंचे, लेकिन रनवे पर दृश्यता कम होने के कारण विमान को दूसरे शहरों के लिए डायवर्ट कर दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस आईएक्स 1622 बंगलूरू के विमान को कोलकाता, इंडिगो 6ई 915 हैदराबाद के विमान को कोलकाता, स्पाइस जेट विमान एसजी 2741 दिल्ली वापस भेज दिया गया। वहीं इंडिगो 6 ई 6805 अहमदाबाद को भोपाल, इंडिगो 6ई 6071 गोवा के विमान को रांची के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

 

एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी

एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान देर शाम 5.30 बजे 181 यात्रियों के लेकर शारजाह के लिए उड़ान भरने ही वाला थी कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसलिए विमान उड़ान नहीं भर सका। यात्रियों को दूसरे दिन विमान से जाने का विकल्प दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed