फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Today Fog obscures road dividers 16 people have lost their lives in 60 days 31 injured

Varanasi Weather Today: कोहरे से डिवाइडर ओझल, 60 दिन में 16 लोगों की गई जान, 31 घायल; हो रहे हादसे

Mon, 29 Dec 2025 06:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 06:40 AM IST
सार

सड़क किनारे ट्रक और भारी वाहन खड़े होने से राहगीरों को परेशानी हो रही हैं। कोहरे के बीच हादसे का भी शिकार हो जाते हैं। चालक मनमाने तरीके से सड़कों पर वाहन खड़ी कर देते हैं।

विज्ञापन
Varanasi Weather Today Fog obscures road dividers 16 people have lost their lives in 60 days 31 injured
कोहरे के कारण हो रही दिक्कत। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: प्रमुख मार्गों पर सड़क घेरकर खड़े ट्रक और भारी वाहन राहगीरों के लिए काल साबित हो रहे हैं। सड़क के बीच डिवाइडर तक कोहरे में लापता हो जा रहे हैं। जिला प्रशासन की अनदेखी और ट्रक चालकों की मनमानी से यातायात व्यवस्था बाधित होने के साथ ही जानलेवा भी साबित हो रही है। 60 दिन में सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 38 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये पुलिस और अस्पताल से मिले आंकड़े बता रहे हैं।

विज्ञापन


बौलिया से चांदपुर और रोहनिया से मोहनसराय जैसे व्यस्त इलाकों में दिन हो या रात, जगह-जगह ट्रक और भारी वाहन सड़क व फुटपाथ घेरकर खड़े मिलते हैं। कोहरे के कारण पीछे से आने वाले वाहन चालकों को ये वाहन तब तक नजर नहीं आते, जब तक वह बिल्कुल पास नहीं पहुंच जाते।
विज्ञापन


बाबतपुर रोड और इससे सटे रिंग रोड पर सड़क किनारे बेतरतीब खड़े ट्रक कोहरे में अदृश्य दीवार की तरह सामने आ जाते हैं। इस मार्ग पर बाइक सवार अपनी जान गंवा चुके हैं। वाराणसी-चंदौली एनएच पर ढाबों के बाहर और सड़क किनारे खड़े ट्रक हादसों को बुलावा दे रहे हैं। पिछले पांच दिन से कोहरे के दौरान विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम है। ऐसे में सड़कों पर खड़े वाहन और जानलेवा हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस 1 : बीते मंगलवार को खेवसीपुर गांव के पास खड़े डंपर में तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिससे चालक की मौत हो गई। यह घटना घने कोहरे के कारण हुई और डंपर सड़क किनारे खड़ी थी।

केस 2 : चौबेपुर में पिछले शनिवार को बाइक ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई। बाइक सवार बलवंत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक पर लदा किराना सामान ट्रक के नीचे दब गया।

केस 3 : मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गांव स्थित नेशनल हाईवे पर बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई थी। दुर्घटना में दो युवकों की बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जबकि युवती घायल हुई थी।

अनधिकृत रूप से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। संबिंधत सर्किल और थाने को प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। - एसपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed