फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather News Update temperature record set on 25 January for second time in eight years

Varanasi Weather: आठ साल में दूसरी बार मौसम का रहा ये रिकॉर्ड, अगले सप्ताह बदल सकता है मौसम का मिजाज

Sun, 26 Jan 2025 09:18 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 26 Jan 2025 09:18 AM IST
सार

Varanasi Weather News Update: वाराणसी में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रह रहा है। इस क्रम में आठ साल में दूसरी बार 25 जनवरी को अधिकतम तापमान 24 के पार रहा। हालांकि अगले सप्ताह मौसम में बदलाव के आसार हैं।  

विज्ञापन
Varanasi Weather News Update temperature record set on 25 January for second time in eight years
धूप खिलते ही घाट पर घूमने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस से पहले आठ साल में दूसरी बार हुआ है जब अधिकतम तापमान 24 डिग्री से अधिक रहा है। इससे पहले 2023 में अधिकतम तापमान 27.8 रिकॉर्ड किया गया। दो दिन से सुबह कोहरा छाने के साथ ही दिन में धूप भी हल्की हो रही थी, लेकिन शनिवार को अन्य दिनों की तुलना में हुई तेज धूप ने गर्मी का अहसास करवा दिया।

विज्ञापन


अधिकतम तापमान भी बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग की ओर से अगले सप्ताह तक मौसम के इसी तरह साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


आम तौर पर गणतंत्र दिवस पर कोहरे वाला मौसम रहता है लेकिन इस बार मौसम बिल्कुल अलग है। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस सप्ताह के शुरुआत में ठंड से लोग परेशान थे। शहर से लेकर गांव तक कोहरा देखने को मिला। इधर, दो दिन से मौसम के बदलाव ने लोगों को राहत दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की तरह ही शनिवार को सुबह से मौसम साफ रहा और दिन में धूप भी अच्छी रही। हालांकि रात में थोड़ी ठंड जरूर रही। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि अगले चार दिन तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। दिन में अच्छी धूप रहेगी, लेकिन ठंड रात में जरूर रहेगी। अगले सप्ताह बुधवार के बाद मौसम एक बार फिर बदल सकता है। दिन की ठंड भी लौट सकती है।

पिछले सालों में 25 जनवरी का तापमान

साल अधिकतम न्यूनतम
2025 24.3 10.0
2024 19.2 7.3
2023 27.8 13.4
2022 21.5 12.3
2021 16.6 8.6
2020 20.2 5.5
2019 21.2 13.2
2018 21.2 10.6

तापमान डिग्री सेल्सियस में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed