फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather News Sun came out temperature increased but melting and chilling continued

Varanasi Weather News: निकली धूप, बढ़ा तापमान पर गलन और ठिठुरन बरकरार, अभी और गिरेगा पारा

Thu, 19 Jan 2023 10:06 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 19 Jan 2023 10:06 AM IST
सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह सर्द हवाओं के आगे धूप बेअसर रही। पारा छह से सात डिग्री के आसपास रहा। ऐसे में गलन और ठंड लोगों को कंपकंपाती रही। 

विज्ञापन
Varanasi Weather News Sun came out temperature increased but melting and chilling continued
काशी विद्यापीठ परिसर में धूप का आनंद लेते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर धीरे-धीरे दिखने लगा है। दिन में धूप तो हो रही है लेकिन हवा में नमी अधिक होने की वजह से ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह सर्द हवाओं के आगे धूप बेअसर रही। पारा छह से सात डिग्री के आसपास रहा। ऐसे में गलन और ठंड लोगों को कंपकंपाती रही।

विज्ञापन


सुबह कार्यालयों और अपने प्रतिष्ठानों के लिए निकले लोग ठिठुरते दिखाई दिए। दोपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दस्ताने, मफलर और जैकेट पहनने के बाद भी उन्हें वाहन चलाने में दिक्कत हो रही थी।  मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि दिन में धूप निकलेगी, लेकिन बर्फीली हवा की वजह से अभी गलन बनी रहेगी।

विज्ञापन

न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे

मौसम में अचानक आए बदलाव की वजह से तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है।  अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को हवा की रफ्तार दस किलोमीटर प्रति घंटे से कम रही लेकिन शाम होते ही गलन एक बार फिर बढ़ गई। मंगलवार को अधिकतम 20.0 डिग्री सेल्सियस की जगह बुधवार को 21.0 रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि बुधवार को 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि इस सप्ताह कोहरा छाए रहने और तापमान में कमी की संभावना है।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed