Varanasi Weather: हल्की बारिश ने वाराणसी में बढ़ाई सिहरन, सामान्य से भी 9.2 डिग्री नीचे गिरा पारा; हल्की धूप
Varanasi News: वाराणसी में दो महीने बाद फिर सिहरन लौट आई। जिले का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री से ऊपर नहीं गया। पूरे दिन बादलों के पीछे छुपकर धूप ताकती रही। आगामी दो दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। बुधवार की सुबह हल्की बारिश हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Weather News: दो महीने बाद काशी में फिर से सिहरन लौट आई है। तड़के सुबह तेज हवा के साथ हल्की-फुल्की बारिश ने पारा 20 डिग्री तक ला दिया और दिन का पारा सामान्य से 9.5 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया। बुधवार को बनारस का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.4 डिग्री नीचे 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले अप्रैल 2019 में तापमान 25 डिग्री पहुंचा था।
इससे अप्रैल में गर्मी के बजाय हल्की ठंडक सी महसूस हुई। वहीं सैलानियों और पर्यटकों ने घाटों और इस सुहावने मौसम का जमकर लुत्फ उठाया। ऐसा लगा कि पूरे दिन में कभी भी बारिश हो सकती है। बादल देर शाम तक छाए रहे।
हल्की रही धूप
बुधवार को धूप निकली लेकिन मंडराते बादलों के पीछे धुंधली और कमजोर नजर आई। इससे अधिकतम पारा 29 डिग्री के ही आसपास रहा। सुबह बारिश के बाद अर्दली बाजार के महावीर मंदिर पर विशालकाय पुराना पीपल का पेड़ गिर गया, जिससे चौराहे पर आवागमन बाधित हो गया। बनारस के जैसा ही पूरे प्रदेश में दिन का पारा रहा। हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही। हवा में नमी 62 फीसदी तक रही।
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जिले में कि बिजली की चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं 10 और 11 अप्रैल को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 10 अप्रैल के बाद मौसम सामान्य हो सकता है।
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर-पश्चिम से मणिपुर तक बनी द्रोणी और जेट स्ट्रीम के चलते मौसम में इतना बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मगर अब मौसम अपनी सामान्य स्थिति में लौट रहा है और गर्मी तेजी से बढ़ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिन का अधिकतम पारा 29 डिग्री के ही आसपास रहा।