{"_id":"60e691798fa3936223042d7d","slug":"varanasi-weather-forecast-updates-weather-change-dark-clouds-it-may-rain-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मौसम ने ली करवट तो छाए काले बादल, ठंडी हवा ने दिलाई उमस से राहत, आज हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मौसम ने ली करवट तो छाए काले बादल, ठंडी हवा ने दिलाई उमस से राहत, आज हो सकती है बारिश
Thu, 08 Jul 2021 11:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी में छाए बादल।
- फोटो : अमर उजाला
कई दिनों से लगातार तेज धूप, हवा न चलने और उमस बढ़ने के बाद अब बुधवार से पुरवा हवाओं ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली इन हवाओं की वजह से ही मौसम का मिजाज भी बदल गया। इसका गुरुवार की सुबह से देखने को मिल रहा है। आसमान में काले बादल छा गए हैं।
विज्ञापन
लोगों को उमस से राहत मिली है। नौ, दस जुलाई को वाराणसी समेत आसपास के जिलों में हवा के साथ-साथ बूंदाबांदी के भी आसार हैं। मंगलवार की तुलना में बुधवार के तापमान में भी अधिक बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
जून के दूसरे सप्ताह में मानसून की दस्तक के बाद अंतिम सप्ताह से मौसम ने यू टर्न लिया। जून के अंतिम सप्ताह से ही अब तक हर दिन धूप तीखी हो रही थी। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से हर कोई परेशान था।
विज्ञापन
Trending Videos
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि अब बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवाओं का आना शुरू हो गया है। इसके साथ ही मानसून भी आगे बढ़ेगा। इस वजह से नमी भी बन रही है। नौ, दस जुलाई को बारिश के भी आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस की जगह बुधवार को 38.2 रहा। जबकि न्यूनतम 25.6 की जगह बुधवार को 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।