फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi weather forecast update today: get relief from humidity due to rain

मौसम अपडेट: उमस से लोगों को मिली है राहत, आज बूंदाबांदी के आसार, जानें कैसा रहेगा मौसम

Thu, 22 Jul 2021 09:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 22 Jul 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
varanasi weather forecast update today: get relief from humidity due to rain
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में बारिश से उसम और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। गुरुवार की सुबह भी बादल छाए हैं। जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। पिछले दिनों हुई बारिश से लोगों ने काफी राहत महसूस की है, साथ ही किसानों को धान की रोपाई हेतु अच्छा पानी मिल गया है। आज भी मौसम वैज्ञानिक बूंदाबांदी की संभावना जता रहे हैं। उनका कहना है कि यह मौसम अगले कई दिनों तक बना रह सकता है।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि अगर गुरुवार को बारिश या बूंदाबांदी नहीं हुई तो उमस फिर से बढ़ सकती है। जो फिर गर्मी की परेशानी को बढ़ा देगी।

पिछले दिनों बारिश की वजह से तापमान में कमी भी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में मौसम विभाग ने 19 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया है। रविवार से बुधवार तक 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है।

विज्ञापन

बुधवार को सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में बुधवार को तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस से कम होकर 24.4 रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार इस सप्ताह ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं और रुक रुककर बारिश होती रहेगी।

पिछले महीने जून में मानसून के समय से पहले आने के बाद अच्छी बारिश हुई, लेकिन इसके बाद मानसून की सक्रियता कम हो गई थी। एक बार फिर से रविवार से मानसून की सक्रियता बढ़ने की वजह से वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बारिश होने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed