{"_id":"6604d8bf6a594f6ebf0b0f7f","slug":"varanasi-weather-forecast-update-heat-wave-will-be-more-in-summer-season-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: मार्च में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, इस बार खूब सताएगी गर्मी; जानें- बारिश का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: मार्च में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, इस बार खूब सताएगी गर्मी; जानें- बारिश का हाल
Thu, 28 Mar 2024 08:11 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 28 Mar 2024 08:11 AM IST
सार
Varanasi Weather Forecast Update: सूरज ने मार्च में ही तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। अभी से मौसम का रूख बदल गया है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप गर्मी का एहसास कराने लगी है। तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल...
विज्ञापन
Varanasi Weather News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम में पिछले दस दिन से तेजी से बदलाव हुआ है। दिन में तेज धूप होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इस बार अलनीनो का असर देखने को मिल सकता है। इस कारण गर्मी लोगों को ज्यादा सताएगी और बारिश भी समय से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
मार्च महीने की शुरुआत में मौसम ठंडा रहा। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ। अब सुबह से ही तीखी धूप हो रही है। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अलनीनो एक प्रकार की मौसमी घटना है। यह दक्षिणी अमेरिका तट पर होती है, लेकिन इसका असर भारत में तापमान पर भी देखने को मिलता है। इस बार इसका असर अधिक रहने की संभावना है। इससे गर्मी तो अधिक पड़ेगी ही, बारिश भी अच्छी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
27 मार्च 37.5 18.0
26 मार्च 37.2 18.8
25 मार्च 37.1 17.0
24 मार्च 37.4 17.5
23 मार्च 36.5 17.0
22 मार्च 31.4 15.0
21 मार्च 26.9 16.3