{"_id":"663b10cada89b57af800b486","slug":"varanasi-weather-forecast-today-yellow-alert-chances-of-rain-till-may-12-2024-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: 52 दिन के बाद 35.9 डिग्री पर पहुंचा पारा, यलो अलर्ट से 12 मई तक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: 52 दिन के बाद 35.9 डिग्री पर पहुंचा पारा, यलो अलर्ट से 12 मई तक बारिश के आसार
Wed, 08 May 2024 11:12 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 08 May 2024 11:12 AM IST
सार
काशी में मौसम का मिजाज बदला है। पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर यहां देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं अगले 3-4 दिन बूंदाबांदी के आसार भी हैं।
विज्ञापन
Varanasi Weather News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीखी धूप और गर्म हवाओं से काशीवासियों को थोड़ी निजात मिली है। बीते डेढ़ महीने से 38 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान बने रहने के बाद 52 दिनों बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले बीते 15 मार्च को अधिकतम तापमान 34.4 रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
मंगलवार यानी सात मई का अधिकतम तापमान चार साल बाद सबसे कम रहा। इससे पहले 2020 में अधिकतम तापमान सात मई को 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। उधर, मौसम विभाग ने वाराणसी और आसपास के जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें 12 मई तक आंधी के साथ ही बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर मैदानी भाग में दिखने लगा है। सोमवार रात से ही तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं। इधर मंगलवार को दिन के साथ ही रात में भी इसी तरह का मौसम रहा। हवा में नमी अधिक होने से कई दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। इसका असर सबसे अधिक तापमान पर देखने को मिला। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि औसम से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 26.5 से कम होकर 25.5 रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। वाराणसी और आसपास के जिलों में यलो अलर्ट जारी होने के कारण 7 से 12 मई तक आंधी, बारिश की संभावना है।
सात मई को तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2024 35.9 25.3
2023 38.8 24.9
2022 39.4 23.8
2021 38.0 24.4
2020 34.0 22.2
मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि औसम से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 26.5 से कम होकर 25.5 रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। वाराणसी और आसपास के जिलों में यलो अलर्ट जारी होने के कारण 7 से 12 मई तक आंधी, बारिश की संभावना है।
सात मई को तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2024 35.9 25.3
2023 38.8 24.9
2022 39.4 23.8
2021 38.0 24.4
2020 34.0 22.2