{"_id":"64a8cab236e81b4a6805f645","slug":"varanasi-weather-forecast-somewhere-heavy-rain-somewhere-drizzle-what-is-imd-s-update-for-varanasi-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather Forecast: कहीं झमाझम बारिश..तो कहीं बूंदाबांदी, वाराणसी के लिए क्या है IMD का अपडेट?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather Forecast: कहीं झमाझम बारिश..तो कहीं बूंदाबांदी, वाराणसी के लिए क्या है IMD का अपडेट?
Sat, 08 Jul 2023 08:02 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 08 Jul 2023 08:02 AM IST
सार
Varanasi Weather Forecast: वाराणसी के मौसम में हुए इस बदलाव का ही असर है कि दो दिन पहले तक जहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था वही बारिश और हवा में नमी अधिक होने की वजह से एक बार फिर कम होने लगा है।
विज्ञापन
Varanasi Weather Forecast
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में पिछले तीन दिनों से हो रही तेज धूप के बाद बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। इससे लोगों को उमस से राहत भी मिली है। शुक्रवार देर शाम से शुरू बारिश का असर शनिवार की सुबह तक देखने को मिला। सुबह पांच बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। सुबह भी बादल छाए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- PM Modi की टिफिन बैठक: कार्यकर्ताओं के साथ खाई खिचड़ी और नेनुआ की सब्जी, पार्षद से पूछा-कितना मिलता है मानदेय?
विज्ञापन
मौसम में हुए इस बदलाव का ही असर है कि दो दिन पहले तक जहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था वही बारिश और हवा में नमी अधिक होने की वजह से एक बार फिर कम होने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.0डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज पांडे ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। रुक रुक कर हल्की से तेज बारिश भी होती रहेगी।
विज्ञापन