फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Despite strong winds rainfall Kashi recorded state hottest night

Varanasi Weather: तेज हवा, 0.5 मिमी बारिश के बावजूद प्रदेश की सबसे गर्म रात काशी में रही; जानें अपडेट

Sun, 07 Jun 2026 01:32 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 07 Jun 2026 01:32 PM IST
सार

Varanasi News: बीती रात हल्की बारिश और हवा के बावजूद काशी प्रदेश की सबसे गर्म रात रही, जहां न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज हुआ। बनारस 41.2 डिग्री के साथ दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने 9-10 जून के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है और मानसून 21-22 जून तक पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
Varanasi Weather Despite strong winds rainfall Kashi recorded state hottest night
धूप से बचाव के लिए गमछा ओढ़कर जातीं लड़कियां। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Varanasi Weather: शहर में शनिवार देर रात 0.5 मिमी बारिश और तेज हवा चलने के बावजूद प्रदेश की सबसे गर्म रात काशी में दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गर्म हवाएं भी 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। कानपुर एयरफोर्स क्षेत्र में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज होने के बाद 41.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बनारस प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा।

विज्ञापन


दूसरी ओर, काशी में मानसून के 21 या 22 जून तक पहुंचने का अनुमान है। मानसून केरल को पार कर कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत तक पहुंच चुका है। 12 जून के बाद बिहार होते हुए 20 जून तक सोनभद्र और मिर्जापुर के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इसके बाद 25 जून तक उत्तर प्रदेश को पार कर दिल्ली पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार 9 और 10 जून के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गर्म हवाएं 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। उन्होंने बताया कि मानसून की चाल और हवा में नमी के आधार पर ही उसके आगमन का सटीक अनुमान लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह में दो दिन बंद रहेगा काशी विद्यापीठ सुबह 9 से शाम छह बजे तक होगा काम
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 8 जून से कामकाज की नई व्यवस्था लागू की गई है। विश्वविद्यालय में अब केवल पांच दिन ही कार्यालय खुलेंगे, जबकि दो दिन अवकाश रहेगा। सोमवार से शुक्रवार तक हर दिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यालयी कामकाज और कक्षाएं संचालित होंगी। 

इसके अलावा दोपहर 2 से 3 बजे तक भोजनावकाश रहेगा। साथ ही सभी शैक्षणिक टूर अगले आदेश तक स्थगित कर दिए गए हैं। वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट को देखते हुए कार्यालयी कामकाज का नया शेड्यूल जारी किया गया है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 

ऊर्जा बचत संबंधी संदेश का हवाला देते हुए प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री ने वर्चुअल बैठक में निर्देश दिया था। इसके अनुपालन में यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यालय खुलेंगे। 

विश्वविद्यालय की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार चलती रहेंगी। विश्वविद्यालय परिसर में आवासित सभी शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं को कार्यालय एवं कक्षाओं में पहुंचने के लिए यथासंभव पैदल या साइकिल का प्रयोग करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed