Varanasi Weather: काशी में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से खिल उठे लोग; चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत
Varanasi Weather Update: वाराणसी में शुक्रवार की सुबह आंधी- बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 30 मई यानी कल भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में मौसम ने करवट ले लिया है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं गर्मी से लोगों को राहत मिला। हालांकि इस दौरान कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ठप रही। वहीं बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के बाहर सड़क पर जलभराव हो गया। वहीं शहर के प्रमुख घाटों और सड़कों पर लोगों ने ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी का आनंद लिया।
किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, क्योंकि इससे खरीफ फसलों की बुवाई में मदद मिलेगी। वहीं बच्चों और युवाओं में बारिश को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।
पिछले 10 दिन से भीषण लू की चपेट में रहे काशीवासियों को आज से अगले दो से तीन दिन चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। पश्चिम दिशा से चल रही हवाओं के प्रभाव से शहर में आंधी और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। इसका असर बृहस्पतिवार को भी दिखा, जब पूरे दिन 20 से 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। धूप भी फीकी रही, जिससे पहले जैसी तपिश महसूस नहीं हुई।
इसे भी पढ़ें; BHU: गर्ल्स हॉस्टल के पराठे में निकला शीशे का टुकड़ा, छात्राओं का आरोप- शिकायत पर नहीं दिखाई गई गंभीरता
इसी के चलते शहर का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। वहीं बुधवार की तुलना में तापमान करीब तीन डिग्री नीचे आ गया। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। पूरे दिन लोगों को भीषण गर्मी का एहसास नहीं हुआ। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। बिजली चमकने की भी आशंका जताई गई है।
एक सप्ताह में सात डिग्री गिरा पारा
सप्ताह भर पहले शहर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, लेकिन अब इसमें करीब सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शाम होते-होते हवाओं की रफ्तार और तेज हो गई। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 और 30 मई के लिए वाराणसी में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं इस दौरान हवाओं की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार उत्तर प्रदेश के मध्य भागों और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। साथ ही उत्तर-पश्चिम यूपी से आंध्र प्रदेश तक एक द्रोणी रेखा बनी हुई है, जिसके कारण मौसम सुहावना बन गया है।