फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   piece of glass found in paratha at mess of BHU New PhD Girls Hostel in Varanasi

BHU: गर्ल्स हॉस्टल के पराठे में निकला शीशे का टुकड़ा, छात्राओं का आरोप- शिकायत पर नहीं दिखाई गई गंभीरता

Fri, 29 May 2026 09:40 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 29 May 2026 09:40 AM IST
सार

Varanasi News: डालमिया छात्रावास के मेस के भोजन में छिपकली मिलने का मामला अभी चल ही रहा कि बृहस्पतिवार को न्यू पीएचडी गर्ल्स हॉस्टल के मेस में पराठे में शीशे का टुकड़ा मिल गया। इससे छात्राओं में नाराजगी है। 

विज्ञापन
piece of glass found in paratha at mess of BHU New PhD Girls Hostel in Varanasi
पराठे में मिला शीशे का टुकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के डालमिया छात्रावास के मेस के भोजन में छिपकली मिलने के बाद बृहस्पतिवार को पराठा में शीशा का एक टुकड़ा मिला। यह न्यू पीएचडी गर्ल्स हॉस्टल के मेस में मिला। यहां एक छात्रा के पराठे में शीशे का टुकड़ा निकला तो छात्राओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। 

विज्ञापन


छात्राओं का आरोप है कि भोजन में गड़बड़ी की शिकायत पर गंभीरता नहीं दिखाई गई। पराठा में शीशे का टुकड़ा निकलने को सामान्य बात करार दिया गया। छात्राओं की नाराजगी बढ़ते देख उन्होंने मेस मैनेजर से इस संबंध में बात करने का आश्वासन दिया। बुधवार को ही बीएचयू के डालमिया छात्रावास की मेस संख्या चार में बनी सब्जी में छिपकली मिली थी, जिसको लेकर कुलपति में जवाब मांगा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed