फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi weather 20 mm rain in three hours waterlogging in 12 areas and power outage for two hours

Varanasi Rain: तीन घंटे में 20 मिमी बारिश, 12 इलाकों में हुआ जलभराव; दो घंटे बिजली गुल

Sun, 07 Jul 2024 09:26 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 07 Jul 2024 09:26 AM IST
सार

वाराणसी में मौसम ने करवट ले लिया है। दिन में धूप और गर्मी के बाद रात में हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिल रही है। वहीं कई इलाकों में जलभराव के चलते लोगों को परेशानी भी झेलना पड़ रहा है।  

विज्ञापन
Varanasi weather 20 mm rain in three hours waterlogging in 12 areas and power outage for two hours
जलभराव के बीच जाती गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुबह से दोपहर तक धूप, उमस से परेशान लोगों को शनिवार देर शाम राहत मिली। तेज हवा और गरज-चमक के साथ बादल झूमकर बरसे। शहर से लेकर गांव तक तेज बारिश से जलभराव हो गया। वहीं, कई कॉलोनियों की बिजली कट गई। मौसम विभाग के शाम 7.30 बजे से रात साढ़े दस तक 20 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

विज्ञापन


शाम 7.30 बजे से शुरू हुई बारिश रुक- रुक कर दस बजे के बाद तक होती रही। इस कारण शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर कॉलोनियों तक जलभराव हो गया। पांडेयपुर में कई दुकानों में बारिश का पानी भर गया। वहीं, अस्सी से तुलसीघाट, सोनारपुरा, शिवाला, रविंद्रपुरी सहित अन्य इलाकों में सड़क से लेकर मकान, दुकान में पानी घुस गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि चार दिन ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश होने और तापमान में कमी की संभावना है।

विज्ञापन

घुटने तक भरा पानी, वाहन हुए बंद

Varanasi weather 20 mm rain in three hours waterlogging in 12 areas and power outage for two hours
Varanasi Rain - फोटो : अमर उजाला
देर शाम बारिश से शहरी-ग्रामीण इलाकों में जलभराव हाे गया। इससे लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया। कई जगहों पर घुटनों तक पानी आ गया, जिससे पैदल के साथ ही दो पहिया सवारों को भी परेशानी हुई। चौकाघाट से नाटी इमली जाने वाली सड़क के साथ ही अंधरापुल से नदेसर मार्ग, सरैया, सरायमोहाना, पुलकोहना, भदऊ डॉट पुल, बेनिया, नई सड़क, महमूरगंज आदि जगहों पर इतना पानी भर गया कि वाहन बंद हो गए। लोगों को ढकेलकर वाहन ले जाना पड़ा।

धान के लिए फायदा, सब्जियों को नुकसान
ग्रामीण इलाकों में रोहनिया, चिरईगांव, चौबेपुर, चोलापुर सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में बारिश की वजह से खेतों में पानी भर गया। इससे धान की बोवाई करने की तैयारी में लगे किसान खुश हो गए। किसानों ने बताया कि जिस तरह की बारिश हुई हैं, उससे धान की फसल को फायदा होगा। वहीं, खेतों में पानी अधिक भरने के कारण सब्जियों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed