फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Vishesh will play in National Basketball League of Australia

आस्ट्रेलिया के नेशनल बास्केटबाल लीग में खेलते नजर आएंगे बनारस के विशेष

Sat, 08 Jul 2017 03:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 08 Jul 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Vishesh will play in National Basketball League of Australia
बास्केटबॉल खिलाड़ी विशेष - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी का अनुबंध आस्ट्रेलिया के नेशनल बास्केटबाल लीग में खेलने वाली टीम एडिलेड के साथ हुआ है। विशेष इस लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी होंगे।

विज्ञापन


विशेष आस्ट्रेलिया की ड्रीम बास्केटबॉल अकादमी में अभ्यास करेंगे। इसकी जानकारी मिलते ही विशेष के अर्दली बाजार स्थित भुवनेश्वर नगर कॉलोनी स्थित आवास पर जश्न का माहौल था।
विज्ञापन


विशेष के पिता प्रमोद कुमार सिंह यूपी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता तथा मां डा. वीना रानी सिंह मीरजापुर में प्राचार्य हैं। बड़े भाई विभोर भृगुवंशी उत्तर प्रदेश की बास्केटबॉल टीम के प्रशिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष ने खेल की शुरुआत उदय प्रताप इंटर कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट से की थी। वह एशियाई खेल 2010, 2014, साउथ एशियन गेम्स 2010 ढाका में भारतीय टीम के कप्तान थे।


इसी वर्ष यूबीए सीजन-4 में विशेष भृगुवंशी को मोस्ट वैल्यूएबल इंडियन प्लेयर का खिताब दिया गया। इस वर्ष हांगकांग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आमंत्रण बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने विशेष भृगुवंशी की कप्तानी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य जीता और विशेष भृगुवंशी को अंतरराष्ट्रीय

प्रतियोगिता में बेस्ट शूटर का खिताब दिया गया। इससे पहले विशेष भृगुवंशी को 2006 में एशिया के मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर का भी खिताब मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed