फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

एक हजार से ज्यादा शिक्षक नहीं दे रहे जानकारी

Sun, 14 Mar 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
varanasi
वाराणसी। मानव संपदा पोर्टल पर शैक्षणिक दस्तावेज को अपलोड करने में जिले के एक हजार से ज्यादा शिक्षक रुचि नहीं ले रहे हैं। बार बार चेतावनी के बाद भी शिक्षक अपना रवैया बदलने के लिए तैयार नहीं है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन्हें 15 मार्च तक का समय दिया है।
विज्ञापन

इसके बाद संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से की जाएगी। मानव संपदा पोर्टल पर जानकारी नहीं देने वालों में सर्वाधिक प्राइमरी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक है। परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व अनुचरों के अवकाश आवेदन की स्वीकृति और सेवा पुस्तिका के रखरखाव के लिए मानव संपदा पोर्टल से ऑनलाइन प्रणाली चार सितंबर 2019 से लागू की गई थी। तब से अब तक शासन ने कई बार विभागीय अधिकारियों को शैक्षिक अभिलेखों को पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, इसके बाद भी अभी भी इसकी गति धीमी है।
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल पर जानकारी अपलोड नहीं करने वाले शिक्षकों को चिह्नित किया गया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को 15 मार्च तक ब्योरा अपलोड कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।- राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed