फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

पांच केंद्रों पर 488 ने लगवाया टीका

Sun, 07 Mar 2021 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
varanasi
टीकाकरण की खबर
विज्ञापन

पांच केंद्रों पर 488 ने लगवाया टीका
- तय लक्ष्य 500 के मुकाबले 488 का टीकाकरण
- आयुर्वेदिक कॉलेज पर महज तीन लोगों ने लगवाया टीका
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। जिले में शनिवार को पांच केंद्रों पर 500 लक्ष्य के सापेक्ष मुकाबले 488 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें सबसे कम राजकीय आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट पर 100 में से केवल 3 लोग ही टीका लगवाने पहुंचे। सीएमओ डा. वीबी सिंह ने दीनदयाल अस्पताल का दौरा कर टीकाकरण की व्यवस्था का जायजा लिया। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए आगे आने की अपील की।

सरकारी और निजी अस्पतालों पर 60 साल से अधिक और 45 से 59 साल तक के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। शनिवार को दीनदयाल अस्पताल, बीएचयू अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, जिला महिला अस्पताल, राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में कैंप में लोगों ने टीका लगवाया। उधर, सीएमओ ने कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर टीकाकरण की समीक्षा की। बताया कि पहला टीका लगने के 28 दिन बाद दूसरी डोज़ लगाई जाएगी। टीकाकरण केंद्र पर भी कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कर लोगों को टीका लगाया जाएगा। लोग खुद भी पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए लोगों को पहचान पत्र साथ लेकर आना होगा। बताया कि बीएचयू अस्पताल में 144, दीनदयाल में 165, मंडलीय अस्पताल 65, जिला महिला अस्पताल 110 और राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज चौकाघाट में केवल तीन लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed