फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर उमड़े लोग, अव्यवस्था पर हंगामा

Fri, 05 Mar 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
varanasi
वाराणसी। जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान में टीका लगवाने के लिए बृहस्पतिवार को केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। स्वास्थ्य कर्मियों को जहां दूसरी डोज लगवाई गई, वहीं 60 साल से अधिक और 45 से 60 साल के गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को टीका लगवाया गया। इस दौरान दीनदयाल अस्पताल, महिला अस्पताल कबीरचौरा, बीएचयू अस्पताल में तो मारामारी जैसी स्थिति रही। पंजीकरण में देरी से नाराज लोगों ने दीनदयाल अस्पताल में हंगामा कर सीएमएस से इसकी शिकायत की। कुल 3896 लोगों के सापेक्ष 3029 लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहली डोज वालों के लिए 12 केंद्रों पर 1250 के सापेक्ष 1306 और दूसरी डोज के लिए 17 केंद्रों पर 2796 में 1723 लोगों को टीका लगाया गया। पहली बार टीका लगवाने वालों में कुछ लोग पहले से ही पंजीकरण कराकर केंद्र पर पहुंचे तो कुछ ने केंद्र पर ही पंजीकरण कराया। इसके बाद कोरोना प्रोटोकाल के तहत टीका लगाया गया। नियमानुसार सभी को आधे घंटे आब्जर्वेशन रूम में डॉक्टरों की निगरानी में रखने के बाद ही घर जाने दिया गया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने केंद्रों का दौरा कर टीकाकरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दीनदयाल अस्पताल में टीकाकरण के लिए पंजीकरण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया। बताया कि सुबह समय से आने के बाद भी पंजीकरण नहीं किया गया, जबकि कुछ लोग अंदर जाकर पंजीकरण करवा रहे हैं। हालांकि कुछ देर बाद ही पंजीकरण शुरू हुआ तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी 23 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। इसमें किडस केयर कबीरनगर और मेडविन हॉस्पिटल मैदागिन पर भी लोग 250 रुपये जमा कर टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

000
दूसरी डोज
कोरोना की दूसरी डोज लगवाने के बाद बड़ी राहत महसूस हो रही है। अस्पताल में अन्य चिकित्सकों, कर्मचारियों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं।-डॉ.प्रसन्न कुमार, एसआईसी मंडलीय अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए। पहली डोज लगवाने के बाद सुबह ही केंद्र पर पहुंचकर मैंने दूसरी डोज भी लगवाई। मैं बिल्कुल फिट हूं।-प्रो.बीआर मित्तल, निदेशक, आईएमएस बीएचयू
कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित हैं। मैंने भी आज दूसरी डोज लगवा ली। मुझे कोई परेशानी नहीं है। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने आगे आना चाहिए।-डॉ. एके मौर्या, एडिशनल सीएमओ
टीके को लेकर किसी अफवाह में न पड़ें। टीका लगने के बाद किसी तरह का सेहत को कोई दुष्प्रभाव नहीं है। आज दोनों डोज लगवाने के बाद बड़ी राहत महससू कर रहा हूं।-डॉ. अतुल सिंह, मेडिकल ऑफिसर
टीकाकरण के बाद जताया पीएम का आभार
कोरोना टीके की पहली डोज लगवाने के लिए भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। यहीं वजह थी कि कई केंद्रों पर लोग परिवार संग टीका लगवाने पहुंचे। टीकाकरण के बाद सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। कहा कि वैज्ञानिकों ने कितनी मेहनत से टीका तैयार किया है। पहली डोज लगवाने के बाद सबने अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक करने की बात कही।
सुबह ही घर से केंद्र पर पहुंचा। मुझे तो कोई भी दिक्कत नहीं है। इसके लिए प्रधानमंत्री का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने टीकाकरण कार्यक्रम जल्द शुरू कराया।-धर्मपाल, पिंडरा
सुबह ही आधार कार्ड लेकर केंद्र पर पहुंचा और पंजीकरण कराने के बाद सावधानी से टीका लगवाया। आधे घंटे बाद ही केंद्र से घर जाने दिया गया।-रामप्रवेश सिंह, पहड़िया
टीका लगवाना सभी की जिम्मेदारी है। यह जानना जरूरी है कि टीका लगाने के बाद कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। सुबह केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवायाष-डॉ.एसके श्रीवास्तव, शिवपुर
कोविन एप पर खुद भी कर सकेंगे पंजीकरण
टीका लगवाने के लिए आप खुद भी पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए आरोग्य सेतु एप पर भी कोविन पोर्टल का लिंक मौजूद हैं। इसमें मोबाइल नंबर डालने के बाद एक ओटीपी आएगा। जिसको डालने के बाद नाम, आधार कार्ड नंबर डालकर पंजीकरण कराया जा सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है, उनके लिए एक प्रोफार्मा भी कोविन पोर्टल पर ही मौजूद हैं। उस प्रोफार्मा को चिकित्सक से भरवाकर उनके साइन, मुहर के बाद केंद्र पर जाकर पंजीकरण कराया जा सकता है। सभी अर्हताओं को पूरा करने के बाद ही टीका लगवाया जा सकता है।

0000
बीएचयू में दो लोगों समेत चार में कोरोना की पुष्टि
कोरोना का संक्रमण अब धीरे धीरे बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को सुश्रुत हॉस्टल बीएचयू, वेदव्यास हॉस्टल बीएचयू के साथ ही सुसवाही लंका, अवलेशपुर में कुल चार मरीज मिले। इस दौरान 3465 लोगों की कोरोना जांच की गई जबकि 3066 लोगों की रिपोर्ट मिली। इस दौरान दो लोगों को होम आईसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया। अब कुल 22017 में 21589 डिस्चार्ज, 377 की मौत के बाद अब 51 एक्टिव केस हैं। इधर बृहस्पतिवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पर कुल 560 यात्री महाराष्ट्र से आए। इसमें 300 लोगों के पास पहले से कोरोना जांच की रिपोर्ट थी जबकि 260 की एंटीजन से जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सभी को एक सप्ताह तक होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed