Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Use balanced fertilizers to save soil appeal to adopt natural farming

वाराणसी: मिट्टी बचानी है तो संतुलित उर्वरकों का करें प्रयोग, प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील

Thu, 12 Nov 2026 07:10 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Thu, 12 Nov 2026 07:10 PM IST
सार

रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के असंतुलित इस्तेमाल से मिट्टी में जीवांश कार्बन की मात्रा घट रही है। चौबेपुर के ढकवां में आयोजित खेत बचाओ अभियान में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मिट्टी की जांच के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने और प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी।

विज्ञापन
Varanasi Use balanced fertilizers to save soil appeal to adopt natural farming
रसायनों के प्रयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अंधाधुंध इस्तेमाल से खेतों की मिट्टी की सेहत बिगड़ रही है। मिट्टी में जीवांश कार्बन की मात्रा लगातार घट रही है, जो खेती के लिए गंभीर खतरे का संकेत है। ऐसे में किसानों को मिट्टी की जांच कराने के बाद उसकी रिपोर्ट के आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही फसलों की सुरक्षा के लिए रासायनिक कीटनाशकों की जगह जैविक कीटनाशकों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना चाहिए।

विज्ञापन


यह सलाह बृहस्पतिवार को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान की कृषि वैज्ञानिक डॉ. भुवनेश्वरी ने दी। वह ढकवां स्थित महादेव मंदिर परिसर में कृषि विभाग की ओर से आयोजित 'खेत बचाओ अभियान' कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


मिट्टी नहीं बची तो खेती पर आएगा संकट
डॉ. भुवनेश्वरी ने कहा कि खेतों को बचाने के लिए अभी से गंभीर प्रयास करने होंगे। यदि वर्तमान समय में मिट्टी की सेहत पर ध्यान नहीं दिया गया तो खेती करना मुश्किल हो जाएगा। खेत और किसान दोनों को बचाने के लिए संतुलित खेती अपनाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Trending Videos

कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुदर्शन मौर्य ने कहा कि धरती हमारी मां है। उसे सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। प्राकृतिक खेती अपनाकर मिट्टी की सेहत सुधारी जा सकती है। इससे गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न का उत्पादन भी सुनिश्चित होगा।

संतुलित उर्वरकों से संभव होगी दूसरी हरित क्रांति
कृषि वैज्ञानिक डॉ. पूजा सिंह ने किसानों से संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिट्टी की जरूरत के अनुसार खाद और उर्वरकों का इस्तेमाल करने से ही दूसरी हरित क्रांति संभव हो सकेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी और प्रगतिशील किसान बल्लभाचार्य पांडेय ने की। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाकर मिट्टी की सेहत सुधारने की अपील की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुमन देवी, सहायक विकास अधिकारी केशव प्रसाद और बीटीएम देवमणि त्रिपाठी ने भी विचार रखे।

इस दौरान जयनाथ दुबे, सभाजीत, श्रवण कुमार, परमानंद सिंह, पंकज भास्कर, पंकज तिवारी और विनोद निषाद सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। संचालन और धन्यवाद ज्ञापन देवमणि त्रिपाठी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed