फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi UP college security guard shot dead in varanasi

बनारस में बेखौफ अपराधी, यूपी कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड को मारी गोली, हालत गंभीर

Thu, 24 May 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 24 May 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
varanasi UP college security guard shot dead in varanasi
घायल सिक्योरिटी गार्ड का दीनदयाल अस्पताल में चल रहा उपचार - फोटो : अमर उजाला
यूपी पुलिस चाहे कितने भी दावा कर ले लेकिन वाराणसी में बेखौफ अपराधियों का कौफ कम नहीं हो रहा है। बुधवार की आधी रात  यूपी कॉलेज परिसर स्थित डेयरी फार्म पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड विनोद सिंह (45) को पैदल आए दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी।
विज्ञापन


विनोद को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वारदात की सूचना पाकर शिवपुर थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच तफ्तीश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


बिहार के बक्सर का मूल निवासी और भोजूबीर क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाले विनोद सिंह यूपी कॉलेज में एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी के गार्ड के तौर पर तैनात है। विनोद ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उनकी रात्रिकालीन ड्यूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान दो नकाबपोश युवक आए और उनसे बिना कुछ बात चीत किए ही फायरिंग कर दी। इसके बाद कॉलेज परिसर के अंदर से ही होते हुए भाग निकले। दीनदयाल अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार गोली विनोद के सीने में दाएं तरफ फंसी हुई है। इस वजह से उसका बीएचयू ट्रामासेंटर रेफर किया जा रहा है। 

पुलिस वारदात की वजह गार्ड की पुरानी रंजिश, कॉलेज के छात्रों से विवाद और मनबढ़ छात्रों की करतूत मान कर तफ्तीश में जुटी है। शिवपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि गुरुवार की सुबह कॉलेज के सभी गेट के आसपास स्थित दुकानों-मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कराकर बदमाशों की तस्दीक की जाएगी।

वहीं, रात 1: 30 बजे तक क्राइम ब्रांच ने क्षेत्र के ही चार संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच सहित तीन टीम वारदात के खुलासे के लिए लगाई गई है।  संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed