फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Union Minister arrived at the award ceremony, said - as soon as elections come, the opposition remembers casteism

वाराणसी : सम्मान समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री, कहा - चुनाव आते ही विपक्षियों को आती है जातिवाद की याद 

Sat, 11 Sep 2021 12:34 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Sep 2021 12:34 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों की ओर से समाज को तोड़ने की साजिश रची जा रही है। पहले प्रदेश में सत्तारूढ़ दल के लोग जमीन कब्जा करते थे

विज्ञापन
Varanasi: Union Minister arrived at the award ceremony, said - as soon as elections come, the opposition remembers casteism
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय।

विस्तार

वाराणसी जिले के अजगरा विधानसभा के पलहीपट्टी स्थित एक निजी आईटीआई कॉलेज में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय का सम्मान किया गया। इस दौरान मंत्री ने डिजिटल लैब सहित अन्य लैब का लोकार्पण किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में चुनाव का विगुल बज चुका है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं से परेशान विपक्षी दल अब प्रदेश में जात पात की राजनीति पर उतर गया है। जब भी चुनाव आता है तब विपक्षियों को जातिवाद की याद आती है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की ओर से समाज को तोड़ने की साजिश रची जा रही है। पहले प्रदेश में सत्तारूढ़ दल के लोग जमीन कब्जा करते थे इस सरकार में माफियाओं की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है। साथ ही प्रदेश में अनेक लोक कल्याणकारी योजनाओं पर काम चल रहा है। विपक्षी दल विकास की बात नहीं कर रहे हैं, अब जाति पर बस चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed