Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Two women die run over train between Kadipur Rajwadi stations both incidents cast pall gloom

वाराणसी: कादीपुर-रजवाड़ी स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत, दोनों घटनाओं से मातम; पहुंची पुलिस

Thu, 19 Nov 2026 09:20 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 19 Nov 2026 09:20 PM IST
सार

चौबेपुर क्षेत्र में कादीपुर और रजवाड़ी रेलवे स्टेशन के बीच बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चंद्रावती निवासी इंद्रावती देवी और श्रीकंठपुर निवासी घूरा देवी के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।

विज्ञापन
Varanasi Two women die run over train between Kadipur Rajwadi stations both incidents cast pall gloom
रेलवे पटरी के पास लगी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

कादीपुर और रजवाड़ी रेलवे स्टेशन के बीच बृहस्पतिवार को अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों घटनाएं एक ही दिन हुईं। पहली घटना सुबह करीब 10 बजे हुई, जबकि दूसरी शाम लगभग 5:30 बजे हुई। हादसों की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। एक ही दिन में दो महिलाओं की मौत से इलाके में शोक का माहौल रहा।

विज्ञापन


पहली घटना में मृतका की पहचान चंद्रावती निवासी इंद्रावती देवी (65) पत्नी शिव्रत यादव के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के बेटे रामाश्रय ने बताया कि उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिजनों ने पंचनामा की कार्रवाई कराकर शव अपने साथ ले जाने की बात कही।

विज्ञापन
Trending Videos

परिवार में मातम

वहीं, दूसरी घटना शाम करीब 5:30 बजे हुई। इसमें श्रीकंठपुर निवासी घूरा देवी (82) पत्नी स्वर्गीय मेवालाल की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दोनों घटनाओं के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। एक ही दिन में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनाओं के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि कादीपुर और रजवाड़ी स्टेशन के बीच दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हुई है। एक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, दूसरी घटना में परिजनों ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव अपने साथ ले जाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed