{"_id":"6aaa6206bd1a25f79d0a7cef","slug":"varanasi-transformer-burns-out-due-to-monkeys-antics-leaving-100-homes-without-power-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बंदरों की उछल कूद से ट्रांसफॉर्मर में जला, 100 घरों की बिजली गुल; तेज आवाज सुन बाहर निकल आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बंदरों की उछल कूद से ट्रांसफॉर्मर में जला, 100 घरों की बिजली गुल; तेज आवाज सुन बाहर निकल आए लोग
Wed, 16 Sep 2026 03:01 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 16 Sep 2026 03:01 PM IST
सार
वाराणसी में आदमपुर पुलिस चौकी के बाहर बंदरों की उछल कूद से ट्रांसफॉर्मर जल गया। इससे बिजली गुल हो गई। ऐसे में 100 घरों के लोग परेशान रहे। वहीं तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग बाहर निकल आए।
विज्ञापन
बॉक्स में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में आदमपुर पुलिस चौकी के बाहर मंगलवार देर शाम बंदरों की उछल कूद से 630 केवीए का ट्रांसफॉर्मर शॉर्ट सर्किट से तेज धमाके के साथ जल गया। इस वजह से 100 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम को बिजली गुल होने से घरों में अंधेरे से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बिजली कर्मियों ने ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत शुरू की। दो घंटे बाद किसी तरह आपूर्ति बहाल हो सकी। मंगलवार शाम आदमपुर पुलिस चौकी के बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर के ऊपर पेड़ पर दो बंदर लड़ रहे थे। लड़ते- लड़ते ट्रांसफॉर्मर के ऊपर जा गिरे। इसके बाद तेज आवाज के साथ शॉर्ट सर्किट हो गया।
विज्ञापन
गंगा नगर कॉलोनी, दीवानगंज, भारद्वाजी टोला, सेवईमंडी, छित्तनपुरा में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गंगा नगर कॉलोनी में रहने वाले राजेश यादव, सेवई मंडी के मो. अहमद, भारद्वाजी टोला के सुनील कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ गया है।
विज्ञापन
मदनपुरा में बीच सड़क जल गया केबल बॉक्स
मदनपुरा क्षेत्र में बीच सड़क सोमवार रात केबल बॉक्स जल गया। अंडरग्राउंड केबल के जंक्शन बॉक्स में आग की लपट इतनी तेज थी कि उधर से गुजर रहे लोग डर गए। दुकानदार ने इसकी सूचना बिजली उपकेंद्र को दी। इसके बाद बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और जले केबल बॉक्स की मरम्मत करने में जुट गए। मदनपुरा के सरदार हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। इस पर बिजली निगम को ध्यान देने की जरूरत है।