फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Traffic system collapses in Kashi zone commuters struggle amidst massive traffic jams vehicles

Varanasi Traffic: काशी जोन में यातायात व्यवस्था ध्वस्त, चोरों तरफ जाम से हांफे राहगीर; रेंगते रहे वाहन

Sun, 28 Dec 2025 05:58 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 28 Dec 2025 05:58 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में दिनोंदिन पर्यटकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस कारण शहर के प्रमुख मार्ग जाम की चपेट में हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर के पास भी भक्तों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Varanasi Traffic system collapses in Kashi zone commuters struggle amidst massive traffic jams vehicles
काशी विश्वनाथ मंदिर के पास लगे जाम में फंसा एंबुलेंस। - फोटो : संवाद

विस्तार

नए साल से पहले सैलानियों की भीड़ आने लगी है। श्री काशी विश्वनाथ धाम और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती समेत नौका विहार को लेकर काशी जोन में सबसे अधिक श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ है। रथयात्रा से गुरुबाग और गोदौलिया चौराहा, दशाश्वमेध-गोदौलिया मार्ग और रामापुरा-गिरजाघर मार्ग, सोनारपुरा से जंगमबाड़ी मार्ग पर सिर्फ जाम ही जाम रहा। लहुराबीर चौराहे पर बैरिकेडिंग कर चेतगंज, नई सड़क की ओर जाने से वाहन सवारों को रोका गया।

विज्ञापन


लहुराबीर से बैरिकेडिंग करके मैदागिन मार्ग पर वाहनों को रोका गया। पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद हर गली और हर सड़क जाम की चपेट में रहा। शहरवासी भी उसी जाम में अपने मंजिल की ओर बढ़ते और पुलिस व्यवस्था को कोसते रहे। लोगों ने कहा कि वनवे, कट समेत अन्य कई अभिनव प्रयोग किए गए, लेकिन शहरवासियों को जाम से मुक्ति नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


डीसीपी काशी, एसीपी कोतवाली, एसीपी दशाश्वमेध और कोतवाली, दशाश्वमेध, चौक थाना प्रभारी की ओर से किए गए कोई इंतजाम काम नहीं आए। कागजों और मौखिक इंतजाम भी अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गए। उच्चाधिकारियों के आदेश का भी काशी जोन की पुलिस ने कोई महत्व नहीं रखा। डायवर्जन क्षेत्र में गाड़ियां दौड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौक के इंडियन बैंक के सामने गाड़ियां खड़ी रहीं। बाइक सवारों पर भी रोक नहीं देखी गईं। वीआईपी गाड़ियां भी आवाजाही करती देखी गईं। एक दिन पूर्व अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, मुख्यालय शिवहरी मीणा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा था और तमाम बिंदुओं पर निर्देशित किया था, लेकिन काशी जोन की पुलिस किसी भी कसौटी पर खरी नहीं उतरी।

शहर से देहात तक इन 4 जगहों पर सबसे ज्यादा दिक्कत
नई सड़क से गिरजाघर और लक्सा, जंगमबाड़ी समेत अन्य क्षेत्रों में सड़क पर इतनी भीड़ हुई और गाड़ियों पर रोक लगी तो शहर के जानकार गलियों की ओर रुख कर दिया। गलियों में आवाजाही बढ़ी तो ई-रिक्शा वाले भी घुस गए। संकरी गलियों में एक तो अतिक्रमण और दूसरी भीड़ के बीच लोग फंस गए।

पीडीआर मॉल के पीछे, सनातन धर्म इंटर कॉलेज से सूरजकुंड की ओर निकलने वाली गली दिन भर जाम रही। पैदल रिक्शा, ई-रिक्शा और दो पहिया वाहनों की आवाजाही से पैदल चलने वालों के कदम ठिठक गए। हर गली जाम से चोक रही। गंगा घाटों पर भी भीड़ का रिकॉर्ड टूटते देखा गया।

Varanasi Traffic system collapses in Kashi zone commuters struggle amidst massive traffic jams vehicles
विश्वनाथ मंदिर के पास लगे जाम में फंसे लोग। - फोटो : संवाद

कचहरी और अर्दली बाजार में जाम ने बढ़ाई परेशानी
वरुणा पार के कचहरी मार्ग, अर्दली बाजार, पांडेयपुर, पहड़िया अकथा मार्ग पर आम दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। शाम को लोगों को परेशानियां हुईं। शिवपुर गिलट बाजार में जाम से लोग परेशान हुए। कचहरी-एलटी कॉलेज मार्ग पर मिठाई, चाट की दुकान के बाहर सड़क पर खड़े वाहनों की वजह से जाम बढ़ता चला गया।

सारनाथ में तीन किमी तक लगा जाम, पार्किंग वसूली
सारनाथ म्यूजियम तिराहे से लेकर रिंगरोड व सुहेलदेव तिराहे तक वाहनों की कतार लगी रही। तीन किलोमीटर तक वाहन रेंगते रहे। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानियां हुईं। देश के विभिन्न राज्यों से आए पर्यटकों के वाहनों को सड़क पर खड़ा कर पार्किंग वसूलने के चक्कर में भी जाम लगा। अलग-अलग हिस्सों में बाहरी गाड़ियों की पार्किंग के लिए अवैध वाहन स्टैंड तक बना लिए गए हैं। जमकर पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। नए साल से पहले सारनाथ म्यूजियम तिराहे के पास जाम से लोग हांफते रहे।

अखरी-चुनार मार्ग पर अंडरपास पर लगा जाम
रोहनिया थाना क्षेत्र में मोहनसराय से राजातालाब जाने वाले सर्विस रोड पर मिल्कीचक व गंगापुर मोड़ने वाले स्थान पर आए दिन जाम लग रहा है। अखरी चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे अदलपुरा जाने वाले मार्ग पर शनिवार को पूरे दिन जाम लगा रहा। सागरपुर निवासी शक्ति सिंह ने बताया कि मोहनसराय में जाम में काफी देर फंसने की वजह से दिक्कत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed