फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Traffic police take action auto and

बनारस में दो पहिया के बाद ऑटो और ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान, 300 से ज्यादा किए गए सीज

Fri, 03 Aug 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 03 Aug 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Traffic police take action auto and
बगैर परमिट के चलने वाले वाहनों के खिलाफ चलाया गया अभियान - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस और थानों की संयुक्त टीम ने बगैर परमिट के चलने वाले छोटे सवारी वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 356 ऑटो और ई-रिक्शॉ को सीज कर यातायात पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया।
विज्ञापन


सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ हुई कार्रवाई से ऑटो और ई-रिक्शॉ चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि शहर क्षेत्र के थानों में बगैर परमिट के चल रहे सवारी वाहनों के खिलाफ सबसे अच्छी कार्रवाई चेतगंज, कैंट और मंडुवाडीह थाना ने की।
विज्ञापन


वहीं, एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि बगैर परमिट के चलने वाले सवारी वाहनों के खिलाफ ठोस कार्ययोजना बनाकर लगातार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में यातायात पुलिस और थानों के साथ आरटीओ की टीम भी शामिल की जाएगी। इसके साथ ही ऑटो और ई-रिक्शॉ के पार्किंग स्टैंड की उपलब्धता पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed