फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi tourism affected Hotel empty due to caa nrc violence protest in varanasi

नागरिकता कानून पर मचे बवाल से पर्यटन कारोबार को झटका, खाली हुए होटल और लॉज

Mon, 23 Dec 2019 03:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी
ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 23 Dec 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Varanasi tourism affected Hotel empty due to caa nrc violence protest in varanasi
बनारस। - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में हो रहे बवाल, आगजनी जैसे माहौल ने पर्यटन कारोबार पर बुरा प्रभाव डाला है। सांस्कृतिक नगरी काशी आने वाले काफी सैलानियों ने अपने टूर की बुकिंग रद्द करा दी है। कुछ ने नया साल पर आने की बात कहते हुए यात्रा स्थगित कर दी है।
विज्ञापन


नए साल का जश्न मनाने देश-विदेश काफी पर्यटक काशी आते हैं, लेकिन बीते एक सप्ताह में पांच हजार से अधिक पर्यटकों ने टूर प्लान रद्द कर दिया है। इससे टूर एंड ट्रैवेल आपरेटर चिंतित हैं। टूर आपरेटरों के अनुसार, यदि यही हाल रहा तो नए साल पर पर्यटन कारोबार को करारी चपत लग सकती है।
विज्ञापन


हैदराबाद से 20 सदस्यीय समूह के एक दल ने सोनारपुरा स्थित एक लॉज में 20 दिसंबर को बुकिंग कराई थी। वह सात दिन तक गंगा आरती, बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन और बनारस घूमने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बिगड़े माहौल के बाद इस दल ने अपनी यात्रा रद्द कर दी। वहीं, मुंबई के आठ सदस्यीय दल ने काशी घूमने के लिए गिरजाघर स्थित एक होटल में बुकिंग कराई थी। टूर आपरेटर अनूप कुमार ने बताया कि माहौल का हवाला देते हुए मुंबई के सैलानियों ने यात्रा स्थगित कर दी। अब उन्होंने न्यू ईयर के बाद आने का कार्यक्रम बनाया है। 

टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि यह सच है कि घरेलू पर्यटकों ने माहौल को देखते हुए अपना टूर रद्द किया है। इससे पर्यटन कारोबार को चपत लगी है। औसतन एक घरेलू पर्यटक पांच हजार से अधिक की खरीदारी करता है।

यही हाल रहा तो नए साल पर पर्यटन कारोबार मंदा रह सकता है। बनारस में भले ही शांति का माहौल है, लेकिन सैलानियों के मन में कहीं न कहीं डार है। इसीलिए वह अपनी यात्राएं रद्द करा रहे हैं। -आकाश तिवारी, टूर ऑपरेटर

टूर आपरेटरों से जानकारी मिली है कि माहौल को देखते हुए कुछ डोमेस्टिक पर्यटकों ने बुकिंग कैंसिल कराई है। हालांकि बनारस में कोई ऐसी बात नहीं है, लेकिन फिर भी पर्यटकों के मन में भय बना हुआ है। -अविनाश चंद्र मिश्रा, ज्वाइंट डायरेक्टर, पर्यटन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed