Varanasi News: आरटीओ के पूर्व चालक ने खुद को मारी गोली, पत्नी से थी अनबन; पढ़ें- अपराध से जुड़ी प्रमुख खबरें
Varanasi News: वाराणसी कमिश्नरेट में कई खबरें चर्चा में हैं। इनमें आरटीओ के पूर्व चालक की पत्नी से अनबन के बाद खुद को सिर में गोली मारने की घटना व नौकरी के मुंबई जा रहे इकलौते बेटे की ट्रेन से गिरकर मौत का मामला भी शामिल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट के रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी के उपासना नगर कॉलोनी में रविवार की रात अंशुल यादव (30 वर्ष) ने पत्नी पूनम से अनबन के बाद अवैध रिवाल्वर से खुद को सिर में गोली मार ली। लहूलुहान अंशुल को परिजनों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। तीन दिन बाद अंशुल के भाई हिमांशु यादव ने रोहनिया थाने में घटना के बाबत सूचना दी है। अंशुल यादव पहले आरटीओ का वाहन चलाता था।
अखरी के उपासना नगर निवासी हिमांशु यादव ने बुधवार को पुलिस को बताया कि उसका भाई अंशुल यादव रविवार की रात 10 बजे अपने कमरे में पहुंचा। पत्नी पूनम से किसी बात को लेकर उसकी बहस हुई और गुस्से में आकर अंशुल ने रिवाल्वर से खुद को सिर में गोली मार ली। लहूलुहान हालत में अंशुल को लेकर तुरंत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि अखरी चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र राजपूत और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पत्नी समेत अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए। अंशुल यादव के पास से बरामद अवैध रिवाल्वर को कब्जे में लिया गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध असलहा अंशुल के पास कैसे पहुंचा। वह पूर्व में आरटीओ वाराणसी का वाहन चालक था।
इसे भी पढ़ें; UP Accident: पत्नी को डिलीवरी के लिए भर्ती कराकर लौट रहा था युवक, दो बाइक की हुई टक्कर; दोनों की मौत
पत्नी और पति में आए दिन होता था विवाद
इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर यह मालूम चला कि पति और पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। रात में बाहर से पार्टी करके अंशुल घर पहुंचा तो पत्नी ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ा और अंशुल ने कमरे से रिवाल्वर निकाली और खुद को सिर में गोली मार ली।
नौकरी के मुंबई जा रहे इकलौते बेटे की ट्रेन से गिरकर मौत
सूचना के बाद मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन जीआरपी के आने में करीब दो घंटे का समय लग गया। बाद में जीआरपी चौकी प्रभारी माधो सिंह और स्टेशन प्रभारी धर्मेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार, लवकुश मंगलवार देर रात नौकरी के सिलसिले में मुंबई जाने के लिए घर से निकला था। उसके साथ गांव के तीन अन्य दोस्त भी यात्रा कर रहे थे।
मृतक अपने पिता ज्ञानचंद का इकलौता पुत्र था और अविवाहित था। उसके पिता पेशे से राजगीर मिस्त्री हैं। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने पर विधिक कार्रवाई के बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
महिला ने पड़ोसी परिवार पर लगाया शोषण का आरोप
पीड़िता के अनुसार, 22 जुलाई 2025 को आरोपियों ने उसे घर बुलाकर बेरहमी से पीटा, गहने छीन लिए और जान से मारने की कोशिश की। बेहोशी की हालत में वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल सकी। उसने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को भी उसने पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर शिवपुर थाने में सात नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
निवेश का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी, तीन पर प्राथमिकी
वाराणसी। शेयर ट्रेडिंग में तगड़ा मुनाफा का झांसा देकर डेढ़ लाख से अधिक नकदी हड़पने और फर्जी तरीके से गैजेट्स फाइनेंस कराने के मामले में लोहता थाने में बुधवार को तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। लोहता थाना क्षेत्र के महुआरिया चंदापुर निवासी पीड़ित कीर्ति कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि बिहार के रोहतास के कोचस निवासी आलोक कुमार, कोचस निवासी आरव इंटरप्राइजेज के गोविंद सिंह और बिट्टू ने ट्रेडिंग में डेढ़ लाख रुपये निवेश कराया। तगड़ा मुनाफा का झांसा देकर फर्जी प्रपत्रों के आधार पर लैपटॉप और मोबाइल भी फाइनेंस करवाया। थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सरकारी जमीन पर गाड़े गए पिलर उखाड़े
नगर निगम सिगरा कार्यालय के लेखपाल लालबहादुर शर्मा की शिकायत पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी गई तहरीर में लेखपाल लालबहादुर शर्मा ने बताया कि 26 अप्रैल को मौजा तरना सदर तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय के सामने स्थित बालिका विद्यालय की सरकारी भूमि पर सीमांकन के लिए पिलर गाड़कर बैरिकेडिंग कराई गई थी। कुछ अराजक तत्वों ने इन पिलरों को उखाड़कर फेंक दिया, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।
उधार पैसा मांगने पर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
आजाद नगर कॉलोनी फुलवरिया कैंट निवासी गौरव सिंह ने आरोप लगाया है कि उधार दिए गए पैसे मांगने पर उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, 26 अप्रैल को लक्ष्मणपुर, शिवपुर निवासी सिद्धार्थ सिंह और उनकी माता संजू सिंह ने उधार राशि लौटाने का आश्वासन दिया था और कहा था कि लिखापढ़ी कर कुछ दिनों में पैसा दे दिया जाएगा। लेकिन अगले दिन संपर्क करने पर उनका मोबाइल नंबर बंद मिला। 27 अप्रैल की रात वह सिद्धार्थ सिंह से मिलने उनके घर लक्ष्मणपुर पहुंचा। गेट के बाहर आवाज लगाने पर आरोप है कि सिद्धार्थ सिंह गुस्से में बाहर आया और ईंट से हमला कर दिया। हमले में गौरव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि मारपीट और धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
आग से झुलसे युवक की मौत
चौबेपुर थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव में गैस रिसाव से लगी आग में झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चौबेपुर गांव निवासी 28 वर्षीय गोविंद कन्नौजिया जो मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है, 25 अप्रैल की रात घर में ही मौजूद था। उसी दौरान भोजन बनाते समय गैस पाइप में लीकेज हो गया, जिससे अचानक आग भड़क उठी। आग की चपेट में आकर गोविंद गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे शिवप्रसाद गुप्त अस्पताल में भर्ती कराए, जहां उसका इलाज चल रहा था। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।