{"_id":"69f31770b3f9e0b5c90ce30f","slug":"two-youths-died-in-road-accident-following-collision-between-two-motorcycles-in-varanasi-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Accident: पत्नी को डिलीवरी के लिए भर्ती कराकर लौट रहा था युवक, दो बाइक की हुई टक्कर; दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Accident: पत्नी को डिलीवरी के लिए भर्ती कराकर लौट रहा था युवक, दो बाइक की हुई टक्कर; दोनों की मौत
Thu, 30 Apr 2026 02:18 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:18 PM IST
सार
Varanasi Accident News Today: वाराणसी के अखरी गांव के सामने बाईपास सर्विस रोड पर दो बाइक की जोरदार भिड़ंत हुई। जिसमें घायल दो युवकों की अस्पताल में मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त दोनों बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट के रोहनिया अखरी पुलिस चौकी अंतर्गत अखरी गांव के सामने बाईपास सर्विस रोड पर दर्दनाक हादसा हुआ। दो बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
अखरी बाईपास से डाफी की तरफ जा रहे आलोक श्रीवास्तव (27 वर्ष) पुत्र उमाकांत श्रीवास्तव, निवासी खुरमावाद थाना चिनारी, जिला रोहतास बिहार और दूसरा बाइक सवार राहुल उर्फ काजू पटेल (25 वर्ष) पुत्र बीरेंद्र उर्फ लोटन पटेल, निवासी अखरी पत्नी किरन देवी को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही दोनों बाइक सवार अखरी के सामने सर्विस लेन पर पहुंचे, दोनों बाइक की तेज रफ्तार होने के कारण आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: पुलिस की पिटाई करने वालों के खिलाफ एफआईआर, तीन आरोपी गिरफ्तार; चौकी पर किया था हमला
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो ग। घटनास्थल पर भागकर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को ट्रॉमा सेंटर मे भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।