फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi top news today latest hindi news updates including crime cases

Varanasi Top News: एक क्लिक में पढ़ें- वाराणसी की वह प्रमुख खबरें, जो दिनभर रहीं सुर्खियों में

Mon, 26 Aug 2024 03:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 26 Aug 2024 03:52 PM IST
सार

वाराणसी जिले में पिछले 24 घंटे में कई खबरें सुर्खियों में रहीं। इनमें क्राइम व हादसे समेत कई खबरें शामिल रहीं। यहां पढ़िए कम शब्दों में दिनभर की प्रमुख खबरें...

विज्ञापन
Varanasi top news today latest hindi news updates including crime cases
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

1- 28 लाख के गहने हड़पे, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन

रथयात्रा, कालिया नगर, सिगरा की रहने वाली लक्ष्मी जादवानी ने अपनी चचेरी भाभी पर 28 लाख रुपये मूल्य के गहने हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर भेलूपुर थाने में रानीपुर, शिवरतनपुर की पायल जादवानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लक्ष्मी जादवानी ने बताया कि वर्ष 2015 में अपनी अस्वस्थता के दौरान उन्होंने अपने की बहू पायल जादवानी को सुरक्षा की दृष्टि से अपने गहने दे दिए थे। बीच में गहने मांगने पर उन्होंने बताया कि जरूरत थी तो वह गहने गिरवी रख दी थीं। उधार चुका कर वह जल्द ही गहने लेकर वापस कर देंगी। अब गहने मांगने पर उनकी चचेरी भाभी ने देने से इंकार कर दिया। साथ ही कहा कि दोबारा गहने मांगने पर जान से मार देंगे।  

2- करंट लगने से छात्र की मौत
देल्हना के 17 वर्षीय छात्र निखिल राजभर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पिता दिलीप राजभर ने बताया कि टीवी देखने के लिए प्लग लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। गिरने की आवाज सुनकर वह सभी पहुंचे और उसे लेकर अस्पताल गए मगर तब तक उसने दम तोड़ दिया। निखिल दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। बहन आंचल की शादी अभी दो महीने पहले ही हुई थी।  

विज्ञापन

3- 350 बकायेदारों ने 1.50 करोड़ नहीं जमा किए, कटेगी आरसी
करीब 20 साल से व्यापार के लिए ऋण लिए 350 बकायेदारों ने 1.50 करोड़ रुपये जमा नहीं किए हैं। जिला अल्पसंख्यक विभाग अब इनके खिलाफ तहसीलों से आरसी काटने की तैयारी कर रहा है। अल्पसंख्यक विभाग ने टर्म लोन योजना के तहत अल्पसंख्यक समाज के लोगों को ऋण दिलवाया था। उप निदेशक (अल्पसंख्यक) संजय मिश्र ने बताया कि 1995 से शुरू इस योजना के तहत छोटे कारोबार के लिए लोगों को लोन दिया गया था। इसका वितरण 2008 तक दिया गया। इसके बाद यह योजना बंद हो गई। फिर 2019 में शुरू हुई। जिले के 700 लोगों को करीब चार करोड़ ऋण दिया गया। आधे से ज्यादा बकायेदारों ने करीब 350 ने बकाया राशि नहीं दी। इनके खिलाफ अभियान चलाकर वसूली की जाएगी। 

4- डीसीएम और पिकअप से 15 गोवंश बरामद, छह गिरफ्तार
लंका थाने की पुलिस ने डाफी क्षेत्र में हाईवे पर दो अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए डीसीएम और पिकअप से 15 गोवंश बरामद किया। गोवंश के साथ छह आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंबेडकर नगर जिले के राजे सुल्तानपुर थाना के भरतपुर के कृष्ण कुमार व पवन कुमार शुक्ला और छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के धौंधा के अमित पटेल व राजन देवागन और चंदौली के अलीनगर थाना के कठोरी गांव के विनोद कुमार व सोनू के रूप में हुई है। लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि डीसीएम सवार चार आरोपी गोवंश को गोरखपुर से खरीद कर उन्हें बेचने के लिए छत्तीसगढ़ ले जा रहे थे। पिकअप सवार दो आरोपी गोवंश को रोहनिया क्षेत्र से बिहार ले जा रहे थे।

5- लंका थाने से मारपीट का आरोपी भागा
लंका थाने में अभिरक्षा में बैठाया गया गालीगलौज और मारपीट का एक आरोपी रविवार को पुलिस को चकमा देकर भाग गया। आरोपी की तलाश करने के लिए पुलिस की टीम मिर्जापुर स्थित उसके घर भेजी गई है। लंका के माधव मार्केट स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भवन में गालीगलौज और हंगामा करने के एक आरोपी को पुलिस लंका थाने लाई थी। रविवार की सुबह आरोपी ने पुलिस कर्मियों से शौच करने जाने के लिए कहा और इसके बाद थाने से भाग गया। इस संबंध में पूछे जाने पर लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इन्कार कर दिया।  
 
6- दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज
महामनापुरी कॉलोनी के रहने वाले सोमनाथ पांडेय ने चितईपुर थाने में एक दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमनाथ ने पुलिस को बताया कि नुआंव के सुभाष राय उर्फ चिंटू ने उन्हें एक प्लाट दिखाया था। प्लाट पसंद आने पर बैनामा करने का वादा कर चिंटू ने उनसे 17 लाख 25 हजार रुपये लिए। पैसा लेकर बैनामा करने में चिंटू आनाकानी करने लगा। काफी दबाव बनाने पर आठ लाख और साढ़े छह लाख रुपये का चेक दिया। दोनों चेक बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया। पैसे मांगने उसके घर जाने पर उसकी पत्नी रूबी राय गालीगलौज करते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी।  

7- तीन बच्चों संग गंगा में कूदने जा रही विवाहिता को लोगों ने बचाया
विश्वसुंदरी पुल से शनिवार की रात तीन बच्चों के संग गंगा में कूदने जा रही विवाहिता को लोगों ने बचा लिया। पुलिस ने भाजपा नेता दुर्गा साहनी और पार्षद पति मनोज यादव की मदद से महिला को उसके घर पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि विवाहिता घरेलू कलह से परेशान थी। पुलिस ने बताया महिला की शादी लगभग 15 साल पूर्व घूरहानाला भीटी निवासी युवक से हुई थी। पति निजी विद्यालय में अध्यापक था। सास-ससुर से अनबन होने पर पति-पत्नी गोलाघाट में किराये पर रहते हैं। पत्नी घर में रहना चाहती हैं लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इसके लिए राजी नहीं हैं। इन्हीं कारणों से दुखी होकर महिला अपने तीन बच्चों को लेकर गंगा में कूदने जा रही थी।  

8- बुजुर्ग का शव लेकर अंत्येष्टि करने से परिजनों ने किया इनकार
साहित्यनाका मार्ग पर रविवार की शाम मोहम्मद इस्माइल (70) की मौत हो गई। नई बस्ती स्थित ईदगाह के पास रहने वाले इस्मालइल का शव लेकर अंत्येष्टि करने से उसके परिजनों ने इन्कार कर दिया। इस पर पार्षद पति मनोज यादव ने कहा कि वह हिंदू रीतिरिवाज से शव की अंत्येष्टि करेंगे। इसकी जानकारी पाकर मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठा हुए और इस्माइल के परिजनों पर दबाए बनाया। तब जाकर वह शव को अंत्येष्टि के लिए ले गए। रामनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार इस्माइल नशे का आदी था। आशंका है कि उसकी मौत नशे के ओवरडोज से हुई है।  

9- किन्नर के चेहरे पर नुकीले औजार से जानलेवा हमला
अनौला गांव में किराये की दुकान में रहने वाले एक किन्नर के चेहरे पर रविवार की सुबह कुछ लोगों ने नुकीले औजार से जानलेवा हमला किया। सूचना पाकर लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस घटना की वजह और उसे अंजाम देने वालों का पता लगाने में जुटी हुई है।

पांडेयपुर का मूल निवासी प्रमोद सोनकर उर्फ सना अनौला गांव में किराये की दुकान में रहता है। कुछ दिनों पहले तक दुकान में ही सैलून का संचालन करता था और वहीं रहता भी था। रविवार की सुबह छह बजे कुछ लोग आए और नुकीले औजार से उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। लहूलुहान सना की चीख सुनकर आसपास के लोग जब तक जुटते तब तक हमलावर भाग गए थे। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि सना के यहां रोजाना लड़कों का आना-जाना लगा रहता थ। आभूषणों के शौकीन सना के पास पैसे की कमी नहीं है। सना तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा है। 

उधर, इस संबंध में लालपुर पांडेयपुर इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि घर के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज से हमलावरों को चिह्नित करने का प्रयास जारी है। घायल सना खतरे से बाहर है। उसके बयान के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हुआ है।

विज्ञापन

10- दुकान में घुसकर की मारपीट, रुपये लूटने का आरोप

मदनपुर गांव स्थित एक दुकान में घुसकर मारपीट करने, 1.40 लाख रुपये लूटने और जान से मारने की धमकी देने का दुकानदार ने आरोप लगाया। दुकानदार प्यारे लाल की शिकायत पर बड़ागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ागांव थानाध्यक्ष अजय पांडेय ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसी कैमरे की फुटेज चेक की गई है। पैसे के लेनदेन के विवाद में मारपीट हुआ है। लूट नहीं हुई है। प्यारेलाल की तहरीर पर अभय केशरी, भरत केशरी सहित चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

11- ट्रेन के गेट पर बैठा युवक नीचे गिरा, मौत
बीकापुर रेलवे क्रॉसिंग स्थित पर्बतपुर के पास पवन एक्सप्रेस ट्रेन के गेट पर बैठा युवक नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान बिहार के सहरसा जिले के जलयसरहा थाना के मनगढ़ निवासी सूरज पाल मुखिया (25) के रूप में हुई। सूचना पाकर मौके पर चौबेपुर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने सूरज के परिजनों को हादसे की जानकारी देकर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

12- प्रदीप अध्यक्ष और धर्मराज पटेल बने मंत्री
भारतीय किसान संघ का रविवार को लंका स्थित रश्मि नगर कॉलोनी में काशी महानगर कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। प्रदीप मिश्रा महानगर अध्यक्ष, धर्मराज पटेल मंत्री, अखिलेश कुमार सह मंत्री, संदीप जैविक प्रमुख, दीपमाला महिला प्रमुख निर्वाचित हुईं। निर्वाचन अधिकारी प्रांत युवा प्रमुख रवि शेखर ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। इस मौके पर विपुल, संदीप, गौरव, राजू आदि रहे।  

13- 15 लखपति दीदी को डीएम, जनप्रतिनिधयों ने दिए प्रमाणपत्र

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत रविवार को विकास भवन सभागार में लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां महाराष्ट्र के जलगांव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल जुड़े थे। उन्होंने देशभर की लखपति दीदी को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में अब तक तीन करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। कार्यक्रम के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, डीएम एस राजलिंगम और सीडीओ हिमांशु नागपाल ने 15 लखपति दीदी को प्रमाणपत्र दिए। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा दो लखपति महिलाओं को लखपति ऋण दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने समूह की महिलाओं से सशक्त नारी सशक्त भारत अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया। डीएम ने अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, उपायुक्त रोजगार पवन सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

14- बाजार में मांग के अनुसार उत्पादों में बदलाव की जरूरत
लघु उद्योग भारती काशी प्रांत व एमएसएमई विकास कार्यालय की ओर से शनिवार की रात मड़ौली स्थित होटल में लीन मैन्युफैक्चरिंग कम्पटीटिव स्कीम पर उद्यमियों को जागरूक किया गया। इसमें उद्यमियों ने कहा कि बाजार में मांग के अनुसार उत्पादों में बदलाव की जरूरत है।एमएसएमई विकास कार्यालय के सहायक निदेशक राजेश चौधरी, रीतेश बरनवाल ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

मुख्य अतिथि लद्यु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष दीना नाथ बरनवाल ने कहा कि सभी उद्यमों को ग्लोबल होने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, जिला उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त अजय गुप्ता ने प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। क्यूसीआई नई दिल्ली के अंकुर मलिक व साकेत कुमार ने लीन मैन्युफैक्चरिंग पर चर्चा की। कार्यक्रम में ईंट निर्माता परिषद के अध्यक्ष कमलाकांत पांडेय, हिमांशु शेखर, दीपक बहल, आलोक खन्ना, भारत भूषण गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed