फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Top News today 30 december latest crime news in hindi Six criminal Arrested

Varanasi Top News: लूट और चोरी मामले में छह आरोपी अरेस्ट, मारपीट में घायल युवक की मौत समेत दिनभर की टॉप खबरें

Mon, 30 Dec 2024 11:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 30 Dec 2024 11:38 PM IST
सार

Varanasi Top News: वाराणसी जिले में सोमवार को कई खबरें चर्चा में रहीं। इनमें लूट और चोरी मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी समेत कई खबरें सुर्खियों में बनी रहीं। 

विज्ञापन
Varanasi Top News today 30 december latest crime news in hindi Six criminal Arrested
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लूट और चोरी मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

लूट और चोरी के छह आरोपियों को जंसा पुलिस ने परमपुर रिंग रोड अंडरपास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक, छह मोबाइल, चोरी के आभूषण बरामद हुए। एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में लोहता के सुरही निवासी साहब आलम, शिवपुर के पिसौर निवासी गोविंद राजभर उर्फ निरहू, जंसा के महमदपुर निवासी रोहित पटेल, लोहता के गोपीपुर निवासी सूरज पटेल व सूरज पटेल और लोहता के मंगलपुर का रहने वाला कमलेश पटेल शामिल है। इन सभी के खिलाफ लूट, चोरी समेत अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
 
मारपीट में घायल युवक की मौत, पड़ोसी गिरफ्तार
जंसा थाना क्षेत्र के पतेरवा तेंदुई गांव में मारपीट मामले में घायल संतोष प्रजापति (40) की रविवार की रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। पत्नी गुड़िया देवी की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पिंटू को गिरफ्तार किया। तेंदई गांव में संतोष कुमार प्रजापति और पड़ोसी पिंटू प्रजापति के बीच रविवार की शाम मारपीट हुई थी। घायल संतोष को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान संतोष ने रात में दम तोड़ दिया।    
विज्ञापन


एक घंटे की देरी से पहुंची वंदे भारत
कोहरे के चलते और विभिन्न रेल खंडों में ब्लाॅक के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित है। 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस एक घंटे तक विलंबित रही। सोमवार की रात 22416 नई दिल्ली वाराणसी वंदे भरत अपने निर्धारित समय 11 बजे की बजाय रात 12 बजे पहुंची। इसके अलावा अयोध्या रूट और मुंबई रूट की ट्रेनें भी भी 30 से 50 मिनट की देरी से पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सरकारी डॉक्टर सहित दो ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया
सरकारी डॉक्टर सहित दो महिलाओं ने चितईपुर थाने में दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। बिहार के मधुबनी के खजौली में तैनात डॉ. आरती सिंह नेवादा सुंदरपुर स्थित हनुमत कृपा अपार्टमेंट में उनकी ससुराल है। उनका विवाह 17 जनवरी 2019 को शिवम रघुवंशी से हुआ था। उनके पति शादी के बाद से ही उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। रविवार को आधी रात शराब के नशे में उनके पति ने उनके साथ गालीगलौज कर मारपीट की। इसके साथ ही उनका बच्चा छीन कर जान से मारने की धमकी देने लगे। उधर, प्रज्ञा नगर सुंदरपुर की रहने वाली प्रियांशी श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 18 फरवरी 2018 को गोंडा के दत्तनगर, करनैलगंज निवासी विष्णु कुमार श्रीवास्तव के साथ हुई थी। ससुराल में उन्हें उनके पति, सास-ससुर और ननदों के द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है। ससुराल वालों की प्रताड़ना से आजिज आकर वह अपने मायके में रह रही हैं।

ट्यूशन से कमाए 65 हजार साइबर ठगों ने हड़पे

ट्यूशन पढ़ा कर कमाए गए 65 हजार रुपये साइबर ठगों ने हड़प लिए। घटना के संबंध में घासी टोला (चौखंभा) की हिमांशी रस्तोगी की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। हिमांशी ने बताया कि उन्हें व्हाट्स एप पर वर्क फ्रॉम होम का ऑफर दिया गया था। उन्हें निवेश करने पर बेहतर मुनाफे का झांसा देकर उनके 65 हजार रुपये साइबर ठगों ने हड़प लिए। 

अधिवक्ता ने पांच के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
केराकतपुर गांव के सुंदर विहार कॉलोनी के अधिवक्ता संजय कुमार सिंह ने सोमवार को पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। संजय कुमार सिंह ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि कचहरी जाने के लिए निकला तो गांव के ही सच्चिदानंद सिंह, रीता सिंह, अनामिका सिंह, अवशेष सिंह, अभिषेक सिंह ने रास्ते में रोककर गाली पिटाई की। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
 
302 किलो प्लास्टिक जब्त कर 22 हजार वसूला जुर्माना
नगर निगम ने सोमवार को अभियान चलाकर 302 किलो प्लास्टिक जब्त कर 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला। कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने पॉलीथिन विरोधी अभियान सोमवार को मंडुवाडीह चौराहे से सब्जी मंडी और लोहता बाजार तक चलाया। इस दौरान 300 किलो प्लास्टिक जब्त करते हुए 22000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पॉलीथिन उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। उधर दुर्गाकुंड में 2 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया।  

दुर्गाकुंड में मांस की पांच दुकानें कराई बंद

मंदिर क्षेत्र से दो किमी दायरे की मांस की पांच दुकानें बंद कराई गईं। जोनल अधिकारी भेलूपुर जोन श्रीकृष्णचंद के नेतृत्व में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष पाल ने प्रवर्तन दल के सहयोग से विश्वनाथ कॉरिडोर के 2 किमी सर्किल क्षेत्र में आने वाली दुर्गाकुंड क्षेत्र में मांस की पांच दुकानों को बंद कराया।  

दो अवैध निर्माण सील कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपा
वीडीए की टीम ने सोमवार को दो अवैध निर्माण सील कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपा। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के अनुसार शिवपुर एवं सिकरौल वार्ड हरिहर नाथ शर्मा और शीतल नगर कॉलोनी शिवपुर में डॉ हेमंत कुमार पांडेय के अवैध निर्माण को सील किया गया।  
 
किराया वृद्धि के विरोध में व्यापारियों ने अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
व्यापारियों ने सोमवार को अपर नगर आयुक्त सविता यादव को किराया वृद्धि के विरोध में ज्ञापन सौंपा। मालवीय मार्केट व्यावसायिक संघ, शरणार्थी मार्केट, मालवीय मार्केट, नेहरू मार्केट, कृपलानी मार्केट एवं गुरु नानक मार्केट के व्यापारियों कहा कि की वृद्धि स्वीकार नहीं है।

व्यापारियों का नेतृत्व कर रहे संघ के अध्यक्ष अभिषेक केसरी ने कहा कि 5 साल पर 12 से 30 फीसदी की वृद्धि और 20 साल पर 50 फीसदी की वृद्धि नगर निगम की ओर से की जाती है। इसके बावजूद 38 रुपये स्क्वायर फीट से नगर निगम की ओर से जो डीएम सर्किल रेट से किराया मांगा जा रहा है। जबकि मार्केट लगभग 60 साल पुरानी है। किराया हर 5 साल पर बढ़ता जा रहा है। इस तरह की वृद्धि का कोई औचित्य नहीं है। ज्ञापन देने वालों में गिरीश, लोची सिंह, शरद अरोड़ा, पवन, विनीत धवन, भोला बाबू, हिमांशु, सरदार, प्रेमजी, विनोद कुमार मंगलानी, किशोर कुमार, घनश्याम, सत्यम, अमित कुमार आदि शामिल रहे।

विषम सेमेस्टर की दोनों पालियों में 12 विषयों की हुई परीक्षा

पॉलिटेक्निक में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही है। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक सुंदरपुर में सोमवार को दो पालियों में परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें 12 विषयों की परीक्षा कराई गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 11:30 बजे तक हुई। इसमें 991 के सापेक्ष से 758 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से 4:30 बजे तक हुई। इसमें 932 के सापेक्ष 758 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 13 जनवरी तक परीक्षा दो परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। इसके साथ ही बैक पेपर और स्पेशल बैक पेपर भी होंगे। परीक्षा अधिकारी डॉ. उमेश चंद सोनकर ने बताया कि कड़ी सुरक्षा में परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हो गई। इस बार उत्तरपुस्तिका में बदलाव किया गया है।  

चार मंजिला बिल्डिंग के पहले तल में इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस में आग लगी
सिगरा थाने के समीप चारमंजिला बिल्डिंग के प्रथम तल स्थित निजी इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस में रविवार की देर रात आग लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने बिल्डिंग के दूसरी और तीसरी मंजिल स्थित होटल के कमरों से एक बच्ची सहित 23 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से ऑफिस के शीशे तोड़े गए। इसके बाद एक वाटर बाउजर और दो फायर टेंडर की मदद से लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद भोर में चार बजे आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है।

उपासना का सीधा अर्थ है आगे बढ़ाना : डॉ. संजय
भागवत कथावाचक डॉ. संजय कृष्ण सलिल ने कहा कि हमारे सभी ग्रंथ पुराण और वेद यही बताते हैं कि हम सभी को उपासना करनी चाहिए। उपासना का सीधा अर्थ है आगे बढ़ना, हर परिस्थिति में आगे बढ़ना। वह सोमवार को रामकटोरा स्थित श्री राणी सती दादी धाम में प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब साधक सत्कर्म की ओर अग्रसर होता है तो अनेक विघ्न आते हैं जो हमें विचलित करते हैं। ऐसे समय में हमारे प्रभु हमारी सहायता के लिए संत गुरु के रूप में आकर हमें स्थिति से जूझने का मार्ग दिखाते हैं और हमें धकेलकर ठाकुर के चरणों तक पहुंचा देते हैं। इस दौरान सुनील कुमार श्रीवास्तव,सुनीता श्रीवास्तव,अजीत कुमार श्रीवास्तव,अन्जू, पवन कुमार श्रीवास्तव,आरती, संजय,प्रेम प्रकाश उपस्थित थे।  

वीडीए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अध्यक्ष बने अनिरुद्ध पांडेय

वीडीए के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का द्विवर्षीय चुनाव सोमवार को वीडीए परिसर में हुआ। इसमें अनिरुद्ध पांडेय को अध्यक्ष और अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष का निर्वाचन हुआ। इनके अलावा विजय कुमार मिश्रा को कार्यवाहक अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद यादव को उपाध्यक्ष, सुशील कुमार उपाध्याय को महामंत्री, गायत्री यादव को संयुक्त मंत्री, शिवपूजन मिश्रा को संगठन मंत्री, राजेश कुमार शर्मा को प्रचार मंत्री को निर्विरोध चुना गया। पर्यवेक्षक संयुक्त सचिव परमानंद यादव, चुनाव अधिकारी अनुसचिव देव चंद्र राम, सहायक संपत्ति अधिकारी रमेश चंद्र दूबे, सहायक चुनाव अधिकारी, कनिष्ठ लिपिक द्वितीय विनोद कुमार, कनिष्ठ लिपिक अतुल कुमार सिंह की देखरेख में चुनाव हुआ।

प्रदेश का युवा ड्रग्स और मादक पदार्थों के चंगुल में
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश में ड्रग्स और मादक पदार्थों की बढ़ती बिक्री पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने ड्रग्स और अन्य मादक पदार्थों की खुली बिक्री और उसके बढ़ते इस्तेमाल पर गंभीर चिंता जताई है।

अजय राय ने पत्र में इसे प्रशासनिक विफलता और पुलिस तंत्र की लापरवाही करार दिया। उनका कहना है कि राज्य का नौजवान और गरीब तबका इस नशे के जाल में फंसकर अपनी और प्रदेश के भविष्य को खतरे में डाल रहा है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रदेश में नशे की चीजों की बिक्री शहरों और गांवों की गलियों तक में हो रही है। यह जानकारी आम जनता को तो है, लेकिन पुलिस प्रशासन को नहीं। इससे यह साफ होता है कि यह सब पुलिस की संज्ञान में हो रहा है या फिर प्रशासन ने जानबूझकर इसे नजरअंदाज किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पत्र में इस मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप करने की अपील की।

ऑटो यूनियन ने एडीआरएम को सौंपा ज्ञापन
कैंट स्टेशन के प्रीपेड स्टैंड के संबंध में ऑटो यूनियन ने सोमवार को रेल मंत्री के नाम संबोधित चार सूत्री ज्ञापन एडीआरएम को सौंपा। ऑटो रिक्शा चालक यूनियन अध्यक्ष भगवान सिंह ने बताया कि एडीआरएम को ज्ञापन दिया गया है। सर्कुलेटिंग एरिया में संचालित ऑटो, टैक्सी प्रीपेड सेवा खत्म करने की कोशिश जारी है।
 
बलिया-दादर और गोरखपुर-दादर स्पेशल के फेरे बढ़े
बलिया-दादर स्पेशल और गोरखपुर-दादर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेन संख्या 01026 बलिया-दादर स्पेशल पांच मार्च तक चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 01028 गोरखपुर-दादर स्पेशल का संचालन तीन मार्च तक होगा। यह ट्रेनें पूर्व निर्धारित समय और दिन पर वाराणसी कैंट से आवागमन करेंगी।
 
नई एलईडी स्क्रीन इंस्टॉल, ट्रेनों की मिलती रहेगी जानकारियां
कैंट स्टेशन की प्लेटफॉर्म संख्या एक की ओर सोमवार को नए एफओबी पर एलईडी स्क्रीन इंस्टाल कर दी गई है। इस पर ट्रेनों की आवाजाही प्रदर्शित होती रहेगी। इससे महाकुंभ के दौरान यात्रियों को बड़ी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed