फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Top News Today 24 september latest news in hindi

Varanasi Top News: महाकुंभ से पहले डिपो में आएंगी 150 नई बसें, यहां पढ़ें- वाराणसी की प्रमुख खबरें

Tue, 24 Sep 2024 07:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 24 Sep 2024 07:16 PM IST
सार

Varanasi Top News: वाराणसी में पिछले 24 घंटे में कई खबरें सुर्खियों में बनी रहीं। इनमें क्राइम व अन्य खबरें शामिल रहीं। संक्षिप्त में पढ़ें- दिनभर की खबरें

विज्ञापन
Varanasi Top News Today 24 september latest news in hindi
वाराणसी की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ से पहले डिपो में आएंगी 150 नई बसें

विज्ञापन

महाकुंभ को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र के बेड़े में 150 नई बसें शामिल की जाएंगी। डीजल संचालित यह बसें जल्द ही वाराणसी परिक्षेत्र को मिलेंगी। मुख्यालय स्तर से इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये बसें वाराणसी-प्रयागराज रूट पर चलाई जाएंगी।
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश भर में नई बसें खरीदी जा रही हैं। सभी नई बसों को महाकुंभ से जोड़ा जा रहा है। इसी प्रक्रिया के तहत 150 नई बसें वाराणसी परिक्षेत्र को भी मिल रही हैं। महाकुंभ के दौरान एक भी पुरानी बसें नहीं चलाई जाएंगी। महाकुंभ को देखते हुए ई-बसें, सीएनजी और डीजल बसों की खरीद शुरू हो गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि 150 नई बसों के आने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

 
फोन पर दोस्ती की, वाराणसी आकर दुष्कर्म किया
बड़ौदा निवासी एक युवक ने फोन पर वाराणसी की एक महिला से दोस्ती की। इसके बाद वाराणसी आकर कैंट रेलवे स्टेशन के समीप होटल में महिला से दुष्कर्म किया। घटना के संबंध में महिला की शिकायत के आधार पर सिगरा थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुजरात के बड़ौदा के इंद्रानगर के मूल निवासी और यूपी के फिरोजाबाद में रहने वाले विकास रविंद्र सिंह राजपूत के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिगरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी विकास बड़ौदा में आदित्य बिरला सन लाइट इंश्योरेंस में कमीशन के आधार पर एडवाइजर का काम करता है। वह एक वर्ष से पीड़िता के संपर्क में था। वाराणसी आने पर वह कैंट स्टेशन के समीप होटल में कमरा लेकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। होटल में पीड़िता के आईडी प्रूफ के तौर पर वह अपनी मृत पत्नी का आधार कार्ड देता था। पीड़िता को विकास अपनी पत्नी बताता था।

बीएचयू के रिटायर्ड कर्मचारी से धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज
बीएचयू के रिटायर्ड कर्मचारी को जमीन दिलाने के बहाने 21.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में लंका पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लंका थाना क्षेत्र के छित्तूपुर निवासी बीएचयू सेवानिवृत कर्मचारी नाथू गौड़ का आरोप है कि सुसुवाही के रहने वाले विनोद राय ने रामनगर भीटी में 33 लाख रुपये में जमीन दिलाने को तैयार हुआ। 2020 में जमीन के बदले 21 लाख 50 हजार रुपये भी ले लिया। जब रजिस्ट्री की बारी आई तो मुकर गया। पैसे की मांग की गई तो जान से मारने की धमकी दे रहा है।  

जेठ और देवर के कहने पर शराब पीकर मारता है पति
बाकराबाद, नई बस्ती की रहने वाली रामप्यारी देवी ने अपने पति, जेठ और देवर के खिलाफ जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रामप्यारी देवी के अनुसार, उसका पति संजय मौर्य शराब पीने का आदी है। पति संजय के साथ जेठ मनोज और देवर राकेश भी शराब पीते हैं। जेठ और देवर के कहने पर ही पति उसके साथ मारपीट करता है। इसके अलावा संजय उसे महिला समूह का पैसा देने के लिए कहता है। पैसा न देने पर भी प्रताड़ित करता है।  
 
युवक ने फंदा लगाकर जान दी
 फुलवरिया क्षेत्र के पहलू का पुरा में रविवार की रात एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर कैंट थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फुलवरिया क्षेत्र के पहलू का पुरा में रहने वाले शादीशुदा अमन अली (23) के आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताई गई है। 

75 पाउच शराब लेकर बिहार जा रहा युवक गिरफ्तार
सिगरा थाने की पुलिस ने कैंट रेलवे स्टेशन के सामने से 75 पाउच अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए युवक की पहचान बिहार के पटना के धनकी आगमकुआं निवासी लक्की कुमार के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में लक्की ने बताया कि वह बिहार में महंगे दाम में शराब बेचता है।  

वाहन की टक्कर से युवक घायल

भास्कर तालाब केशरीपुर में रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिवम शुक्ला घायल हो गया, जिसे राहगीरों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। सोनभद्र के चकौरी निवासी शिवम शुक्ला बाइक से अपने घर लौट रहा था।  

साइकिल सवार का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश
मिर्जामुराद क्षेत्र के मुबारकपुर (बेनीपुर) गांव स्थित सब्जी मंडी के समीप सोमवार की रात बाइक सवार बदमाश युवक का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित मुबारकपुर निवासी निक्की गुप्ता के अनुसार बाइक पर सवार तीन बदमाश मोबाइल छीनकर छोटी खजुरी की तरफ भाग निकले। पुलिस के अनुसार सीसी कैमरे के जरिये बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है।  
 
बनारस स्टेशन के खानपान स्टॉलों की हुई जांच
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सोमवार को बनारस स्टेशन के खानपान स्टॉलों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की गई। इसके पूर्व बनारस स्टेशन से साइकिल रैली निकाली गई। उधर, वाराणसी सिटी रेलवे-स्टेशन पर प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। पौधे भी लगाए गए।
 
हिंदी प्रतियोगिता में 16 रेल कर्मियों ने लिया भाग
राजभाषा सप्ताह के तहत सोमवार को डीआरएम कार्यालय में सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी या सूचना क्रांति के युग में हिंदी की दशा व दिशा विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के 16 कर्मचारियों ने भाग लिया। वरिष्ठ आंकड़ा व संसाधन प्रबंधक व राजभाषा अधिकारी नवनीत कुमार वर्मा, सहायक सुरक्षा आयुक्त एनएस तितियाल व सहायक विधि अधिकारी राम निहोरा लाल मौजूद रहे।  

जिला अस्पताल के स्टोर में लापरवाही की पुष्टि, कार्रवाई का इंतजार

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में पिछले दिनों पर्यटन मंत्री के दौरे दौरान दवा स्टोर में गड़बड़ी मिलने के मामले में जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट में लापरवाही की पुष्टि के बाद अब तक जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस तरह की स्थिति तब है जब जांच अधिकारी एसीएम ने स्टोर की व्यवस्था से जुड़े दो डॉक्टर और दो फार्मासिस्टों पर कार्रवाई की संस्तुति की है।

जिला अस्पताल में मंत्री के निरीक्षण के दौरान अस्पताल के दवा स्टोर कक्ष से एमआरपी लिखी दवाइयां मिलने के साथ ही मिलान करने पर उसका स्टॉक रजिस्टर भी नहीं मिल सका था। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी से जांच करवाकर कार्रवाई की बात कही थी। जिलाधिकारी ने एसीएम के नेतृत्व में जांच कमेटी बनाकर जांच करवाई। 

जांच रिपोर्ट में स्टोर प्रभारी डॉ. गोविंद, पूर्व स्टोर प्रभारी डॉ.आर एन सिंह के साथ ही स्टोर में फार्मासिस्ट प्रदीप तिवारी, शशि गुप्ता के खिलाफ करवाई के लिए संस्तुति की गई है। जांच रिपोर्ट दो दिन पहले ही जिला अस्पताल के सीएमएस कार्यालय में आ गया है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस बारे में पूछे जाने पर सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह का कहना है कि रिपोर्ट आ गई है लेकिन उसको देखा नहीं है। उसमें दो डॉक्टरों पर कार्रवाई की बात भी लिखी है। रिपोर्ट देखने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निजी अस्पताल में कर्मचारी की पिटाई
जाल्हूपुर बाजार स्थित निजी अस्पताल में कर्मचारी से मारपीट मामले में पीड़ित ने चौबेपुर थाने में तहरीर दी है। पीडित रामू विश्वकर्मा के अनुसार रविवार की शाम वह ड्यूटी पर था, तभी पड़ोस में रहने वाला युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा और मारा पीटा। आरोप है कि चेन व मोबाइल भी लूट लिया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि पारिवारिक मामला है। दोनों पक्षों की बातचीत चल रही है।

युवक की उपचार के दौरान मौत, पुलिस ने लिया शव कब्जे में

चौबेपुर थाने क्षेत्र के उकथी गांव निवासी विकास सोनकर 25 वर्ष की तबीयत बिगड़ने से सोमवार की शाम मौत हो गई। चार दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती विकास के शव को पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी मनीषा देवी अपने मायके मुनारी से अस्पताल पहुचीं। पति का शव देख बिलख पड़ी। विकास को दो बच्चे है। एक पांच वर्ष व दूसरा 13 माह का है।  
 
निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 6.49 लाख की चपत लगाई
शेयर मार्केट में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर वृंदावन विहार कॉलोनी निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह को जालसाजों ने छह लाख 49 हजार रुपये की चपत लगा दी। राजेंद्र की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर व्हाट्स एप लिंक आया था। उसी लिंक पर क्लिक करने के बाद साइबर फ्रॉड से वह कनेक्ट हुए। इसके बाद उनके झांसे में आकर 6.49 लाख रुपये गंवा बैठे। 

वीडीए ने तीन अवैध निर्माण सील, 10 निर्माण कार्य रोका
वीडीए ने सोमवार को तीन अवैध निर्माण को सील किए। साथ ही 10 निर्माण को रुकवाया और उन्हें नक्शा पास कराकर निर्माण कराने की हिदायत दी गई।

वीडीए के अवर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा ने सोमवार को सारनाथ का निरीक्षण किया। यहां लोहिया नगर काॅलोनी, फेज-2 के दीपक गुप्ता ने नक्शा के विपरीत निर्माण कराया था। इस निर्माण को सील कर पुलिस अभिरक्षा में दिया गया। सारनाथ वार्ड में रिंग रोड पर 10 निर्माण कार्य को रुकवाया और मानचित्र स्वीकृत कराकर निर्माण कराने कहा। उधर चौक वार्ड के गोविंदपुर कला में बादशाह अली की ओर से और सराय सिताब में इरशाद आलम की ओर से अवैध निर्माण कराया जा रहा था। संयुक्त सचिव परमानंद यादव ने निर्माण सील कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपा।

नक्शा दाखिल के बाद मौके का वीडीए उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

श्याम सुंदर की ओर से व्यावसायिक और बहु आवासीय निर्माण के लिए नक्शा दाखिल किया गया था। मौके पर निरीक्षण करने वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग पहुंचे। उन्होंने मातहतों को आवेदन के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने की हिदायत दी।

एआरपी को जान से मारने की धमकी, अधिकारी ने मांगा जवाब
काशी विद्यापीठ के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन प्रवीण कुमार यादव पर सहकर्मी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। एआरपी विकास श्रीवास्तव को कहा कि ''आए खाए भर प्रसादी देब।'' इसको लेकर विकास ने काशी विद्यापीठ के खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा। अधिकारी ने प्रवीण यादव को नोटिस जारी कर दिया है। तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा गया है कि यदि साक्ष्य के साथ स्पष्टीकरण नहीं दिया तो मान लिया जाएगा कि आपको कुछ नहीं कहना। फिर, आप पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी ने यह भी कहा है कि 19 सितंबर को प्रशिक्षण रोककर समीक्षा की जा रही थी। इसी दौरान, प्रवीण विकास के पास आए और दो कर्मचारियों के सामने जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए।  
 
अतिक्रमण की समस्या से परेशान व्यापारी मिले थानाध्यक्ष से
पुरानी बाजार से चौरा माता मंदिर मार्ग पर नाली के ऊपर अतिक्रमण की समस्या से परेशान व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सिंधोरा थानाध्यक्ष निकिता सिंह से मुलाकात की। कहा कि अतिक्रमण हटवा कर जाम की समस्या से निजात दिलाएं। सिंधोरा थानाध्यक्ष ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान सुरजीत मौर्य, महेश मोदनवाल, महेंद्र कुमार जायसवाल, गुलाम मोहम्मद, अजीत कुमार, गणेश मौजूद रहे।  

पुलिस से बेटे को बरामद कराने की गुहार लगाई

। उंदी गांव निवासी रवि शंकर वर्मा ने 20 साल के बेटे आनंद वर्मा की खोजबीन करने की शिवपुर थाने की पुलिस से गुहार लगाई है। रवि शंकर ने बताया कि आनंद चार सितंबर की दोपहर साइकिल बनवाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद से अब तक नहीं आया। शिवपुर थाने की पुलिस को सूचना देने के बाद सात सितंबर को रिपोर्ट दर्ज की गई। तबसे वह शिवपुर थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस बेटे का पता नहीं लगा पा रही है। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लगाई बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार की देर शाम काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने बाबा कालभैरव मंदिर में अभीष्ट की सिद्धि के लिए विशेष पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी मोहित मिश्र ने कालभैरवाष्टकम मंत्र से बाबा का पूजन कराया। इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण हर-हर महादेव के नारे से गूंज रहा था।  

विश्वनाथ धाम पहुंचीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी
विश्वनाथ धाम पहुंचीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टीवाराणसी। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचीं। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। बाबा विश्वनाथ का पूजन करने के बाद शिल्पा शेट्टी ने धाम क्षेत्र का भ्रमण किया। शिल्पा शेट्टी को अपने बीच पाकर उनके प्रशंसक भी चहक उठे। धाम में भ्रमण के बाद वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गईं। 

निजी अस्पताल में कर्मचारी की पिटाई
जाल्हूपुर बाजार स्थित निजी अस्पताल में कर्मचारी से मारपीट मामले में पीड़ित ने चौबेपुर थाने में तहरीर दी है। पीडित रामू विश्वकर्मा के अनुसार रविवार की शाम वह ड्यूटी पर था, तभी पड़ोस में रहने वाला युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा और मारा पीटा। आरोप है कि चेन व मोबाइल भी लूट लिया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि पारिवारिक मामला है। दोनों पक्षों की बातचीत चल रही है।

युवक की उपचार के दौरान मौत, पुलिस ने लिया शव कब्जे में
चौबेपुर थाने क्षेत्र के उकथी गांव निवासी विकास सोनकर 25 वर्ष की तबीयत बिगड़ने से सोमवार की शाम मौत हो गई। चार दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती विकास के शव को पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी मनीषा देवी अपने मायके मुनारी से अस्पताल पहुचीं। पति का शव देख बिलख पड़ी। विकास को दो बच्चे है। एक पांच वर्ष व दूसरा 13 माह का है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed