फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi top news of Case filed against seven pople for fraudulently registering land and police suspended

वाराणसी की प्रमुख खबरें: धोखे से जमीन रजिस्ट्री कराने पर सात के खिलाफ केस, किशोर को धमकाने में सिपाही निलंबित

Thu, 25 Sep 2025 07:23 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Sep 2025 07:23 AM IST
सार

दिव्यांग का अपहरण कर धोखे से जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में कोटेदार समेत सात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही वाराणसी की प्रमुख खबरें संक्षेप में पढ़ें...

विज्ञापन
Varanasi top news of Case filed against seven pople for fraudulently registering land and police suspended
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपहरण कर धोखे से जमीन की रजिस्ट्री कराने के मामले में कोटेदार मुन्नालाल समेत सात पर बुधवार को राजातालाब थाने में डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया। अब तक राजातालाब थाने की पुलिस दिव्यांग को चक्कर कटवा रही थी। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के महंगाव निवासी पीड़ित मंगला प्रसाद ने पुलिस को बताया कि कोटेदार मुन्नालाल यादव ने प्रलोभन दिया कि कुछ दिन में धान का पैसा खाते में आने वाला है। आधार कार्ड दे दीजिए और बैंक ले जाकर खाता खुलवाया। बैंक का पासबुक और चेक बुक हस्ताक्षर कराकर अपने पास रख लिया। बाद में आंख का ऑपरेशन कराने के बहाने जमीन की रजिस्ट्री करा ली। 
विज्ञापन


25 मई को अचानक कोटेदार मुन्नालाल, तीनों बेटे ट्रैक्टर लेकर जमीन जोतने लगे। विरोध करने पर मुन्नालाल ने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री की। एक बार खाते में पैसा डाला गया और बाद में मुन्नालाल ने चेक लगाकर पैसा निकाल लिया। पुलिस में शिकायत करने पर 28 मई को दोबारा मुन्नालाल, उसके बेटों और अज्ञात ने लाठी डंडे से मारा पीटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी आकाश पटेल ने बताया कि मुन्ना लाल यादव, उसकी पत्नी शारदा देवी, धर्मवीर यादव, दीपक यादव, कृष्ण कुमार यादव, संतलाल कुमार शिवांश ट्रेडर्स और अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

किशोर के सामने पिस्टल निकालने के मामले में सिपाही निलंबित
लोहता थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में शुक्रवार शाम किशोर के सामने पिस्टल निकालकर धमकाने के मामले में सिपाही सुनील शुक्ल को डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बुधवार को निलंबित कर दिया। बाइक से बहन को लेकर घर लौट रहे किशोर को पुलिसकर्मी ने रोका और धमकाते हुए पिस्टल दिखाई। कोटवा गांव निवासी आयुष का आरोप रहा कि सिपाही उसे चौकी ले गए और पिटाई के बाद छोड़ा। परिजनों ने डीसीपी से कार्रवाई की मांग की थी।  

पांडेयपुर चौराहे पर न हो अतिक्रमण, रोज हो निगरानी
सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बुधवार को पांडेयपुर चौराहे का निरीक्षण किया। मातहतों को निर्देशित किया कि सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो। सड़क चौड़ीकरण के लिए पांडेयपुर चौराहे पर पीडब्ल्यूडी से समन्वय स्थापित कर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जाए। साथ ही मलबा सड़क पर न फैले। चौराहों पर ऑटो की लेन के संबंध में पुलिस आयुक्त ने चालकों से प्रभाव और सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। पुलिस आयुक्त ने प्रमुख चौराहों और भीड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक डायवर्जन, अस्थायी बैरिकेडिंग के उपयोग पर जोर दिया। दुर्गा पूजा समिति के संचालक, आयोजकों को निर्देशित करें कि यातायात व्यवस्था बाधित न हो। पंडाल के आसपास वाहनों की पार्किंग न होने दी जाए। अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरे व प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) सोमवीर सिंह आदि रहे।

32 थानों में चेकिंग, 347 को चेतावनी, 14 मनचलों का चालान
शारदीय नवरात्र में मिशन शक्ति के तहत कमिश्नरेट के थानों के कुल 32 स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। बुधवार को महिला सुरक्षा केंद्र और एंटी रोमियो स्कवॉड ने 265 मंदिरों, चौराहों, मार्केट, मॉल, पार्क, सार्वजनिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर 1841 व्यक्तियों को चेक किया। 347 व्यक्तियों को कठोर चेतावनी और 14 मनचलों का पुलिस एक्ट में चालान किया। सार्वजनिक स्थलों व संवेदनशील हॉट स्पॉट पर पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों की ओर से 55 स्थानों व पीआरवी की ओर से 102 स्थानों पर पेट्रोलिंग की गई। 1422 व्यक्तियों को चेक किया गया। अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नमृता श्रीवास्तव ने बताया कि 134 स्थानों पर चेकिंग के दौरान 1552 वाहनों की जांच और 1058 का चालान किया गया। 411 को चेतावनी देकर 13 वाहनों को सीज किया गया। स्टंट करने वाले 20 वाहनों का चालान किया गया। 

कोर्ट के आदेश पर मारपीट मामले में 7 के खिलाफ मुकदमा
चौबेपुरथाना क्षेत्र के मुनारी बाजार में 18 फरवरी की रात फातमान बेगम और परिवार पर हमले और लूटपाट के मामले में कोर्ट के आदेश पर बुधवार को सात लोगों पर थाने में केस दर्ज किया गया। आरोपियों में जितेंद्र सोनकर, संदीप सोनकर, प्रमोद सोनकर, राजेश सोनकर, नाथू सोनकर, टार्जन सोनकर, संदीप सोनकर निवासी रौना कला मुनारी के हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि के दर्ज किया गया है। संवाद

समस्याओं पर हुआ मंथन, समाधान पर जोर
गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब में पूजा संबंधित बैठक बुधवार को हुई। आयोजन में आ रही कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की गई। समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय सहयोग का आश्वासन दिया गया। नगर निगम, बिजली और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जोनल अधिकारी मृत्युंजय मिश्रा, कोतवाली इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह मौजूद रहे।  

डेढ़ करोड़ हड़पने के मामले में सीएमडी समेत सात पर केस दर्ज
निवेश के नाम पर धन दोगुना करने का झांसा देकर डेढ़ करोड़ रुपये के हड़पने मामले में एलयूसीसी सोसाइटी के चेयरमैन समेत सात नामजद व अज्ञात पर कोर्ट के आदेश पर शिवपुर थाने में केस दर्ज किया गया। हरहुआ निवासी पीड़ित रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एलयूसीसी सोसाइटी के सीएमडी नवी मुंबई निवासी समीर अग्रवाल, सानिया अग्रवाल, उरई निवासी शबाब हुसैन, संजय मुदगिल,आर के शेट्टी, अभय राय अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि जांच की जा रही है।  
 
बोनस का भुगतान बढ़ाने के लिए बरेका में प्रदर्शन
इंडियन रेलवे इंप्लाइज फेडरेशन की ओर से बुधवार को रेल कर्मियों ने बोनस का भुगतान बढ़ाने के लिए प्रदर्शन किया। बरेका के पश्चिमी गेट पर डीएलडब्ल्यू रेल मजदूर यूनियन के नेतृत्व में प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने पीएलबी बोनस की सीलिंग बढ़ाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि सातवें पे कमीशन की दर से पीएलबी बोनस का भुगतान बढ़ाना चाहिए। संगठन मंत्री सुशील कुमार सिंह ने कहा कि सरकार सातवें वेतन आयोग के अनुसार बोनस का भुगतान नहीं करती है तो इंडियन रेलवे एंपलाइज फेडरेशन के नेतृत्व में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान दीपक कुमार, देवनारायण भट्ट, बीडी दुबे, अखिलेश खरवार, सरोज कुमार सिंह मौजूद रहे। 

एनएच-2 और रेलवे लाइन के आराजी नंबरों का होगा सर्वे
वीडीए के अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा ने बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर योजना के गांव करनाडाडी और सरायमोहन का निरीक्षण किया। ट्रांसपोर्ट नगर में एनएच-2 और रेलवे लाइन के आराजी नंबर का सर्वे किया जाएगा ताकि पता चल सके कि आरओबी के सर्विस रोड निर्माण में कौन सी आराजी जा रही है। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिया कि आराजियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। ताकि इसे विकसित कर सर्कुलेशन प्लान तैयार किया जा सके। उन्होंने आर्किटेक्ट गोविंद श्रीवास्तव को निर्देशित किया गया कि उक्त स्थल को आराजीवार सुपरइंपोज कर सर्कुलेशन प्लान तैयार करें। पंचायत भवन बैरवन का लहरतारा-मोहनसराय 6-लेन मार्ग पर निरीक्षण करें। प्राथमिकता पर अप्रोच मार्ग के लिए भूमि को अलग कर दिया जाए। ताकि पंचायत भवन के लिए सुगम मार्ग मिल सके। ग्राम-बैरवन के ग्रुप हाउसिंग के लिए आवंटित ई-5 और ई-7 की प्री-कास्ट बाउंड्री के निर्माण की प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। इसे जल्द से जल्द पूरा कराने को कहा। लहरतारा-मोहनसराय 6-लेन मार्ग पर प्राधिकरण के आराजी नंबर पर प्री-कास्ट बाउंड्री का निर्माण कराएं। 6-लेन मार्ग और प्राधिकरण की भूमि के बीच निर्मित भवन का चिंह्वाकन करें। मौजूदा रेलवे अंडर पास की परीक्षण आख्या के लिए आर्किटेक्ट को निर्देशित किया।   

दहेज हत्या में दोषी पति को दस साल की कैद
विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम प्रथम) अवधेश कुमार की अदालत ने दहेज हत्या में दोषी पति करिया उर्फ गरीब सोनकर को 10 साल की कैद और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। भदोही के औराई थाना क्षेत्र के भगतापुर करिया है। प्रयागराज की रहने वाली नन्हकाई देवी ने रोहनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि पुत्री सितारा देवी की शादी चार साल पहले करिया से हुई थी। शादी के बाद वह पुत्री को लेकर राजातालाब में रहने लगा और मछली का व्यवसाय करने लगा। शादी के बाद से करिया दहेज में एक लाख नगद, मोटर साइकिल व सोने की चेन की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करता था। चार अप्रैल 2015 को दामाद ने पुत्री की हत्या कर शव गायब कर दिया है। जब वह अपनी बेटी के ससुराल पहुंची तो पति का कुछ पता नहीं था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अदालत में विचारण के दौरान सात गवाह पेश किए गए। गवाहों के बयान व साक्ष्यों के अवलोकन के बाद अभियुक्त को सजा सुनाई गई।  

वीडीए ने तीन अवैध निर्माण किए सील
वीडीए की ओर से बुधवार को दशाश्वमेध वार्ड में तीन अवैध निर्माण सील किए गए। रामापुरा में मोवीन अहमद, मोहम्मद हाफिज, मोहम्मद मुर्सलीन की ओर से 100 वर्गमीटर में आवासीय निर्माण बिना स्वीकृति मानचित्र के कराया गया, जिसके बाद उसे सील कर दिया गया। हौज कटोरा में शिव सेठ, नरेश सरीन की ओर से 80 वर्गमीटर में व्यवसायिक निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र के कराया गया, जिसे सील किया गया। रामकुंड में विनय कुमार सेठ की ओर से 120 वर्गमीटर में आवासीय निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र के कराया गया। जिसे सील किया गया। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देश पर हुई कार्रवाई जोनल अधिकारी सौरभ प्रजापति ने की।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed