फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Top 5 news including power cuts and campus selection in ITI

काम की बात: वाराणसी के इस इलाके में आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, यहां पढ़ें- पांच महत्वपूर्ण खबरें

Fri, 14 Feb 2025 07:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 14 Feb 2025 07:55 AM IST
सार

Varanasi Top- 5 News: वाराणसी में चौकाघाट उपकेंद्र में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने की वजह से सुबह 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक बिजली बाधित रहेगी। 

विज्ञापन
Varanasi Top 5 news including power cuts and campus selection in ITI
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1- आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

पोल शिफ्टिंग और पेड़ों की छंटाई के लिए शुक्रवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उदयपुर उपकेंद्र पर सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इससे धनश्याम डिग्री कॉलेज, सोयेपुर, लालपुर मस्जिद के आसपास के क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी। वहीं, दौलतपुर, पांडेयपुर उपकेंद्र से भी सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक बिजली बाधित रहेगी। चौकाघाट उपकेंद्र में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने की वजह से सुबह 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इससे नाटी इमली, लेबर कॉलोनी, संजय गांधी नगर क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी। 

2- 21 फरवरी को आईटीआई में कैंपस सेलेक्शन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी में 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से कैंपस सेलेक्शन होगा। इसमें उत्तराखंड की एक निजी कंपनी में 150 अभ्यर्थियों के लिए वैकेंसी है। प्लेसमेंट इंचार्ज सुनील कुशवाहा ने बताया कि इसमें 18 से 40 वर्ष के 10वीं, 12वीं और आईटीआई पास राजकीय और निजी संस्थान के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इसमें डेंटर, वेल्डर, पेंटर सहित कई पदों पर आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन कर्ता निवास प्रमाण पत्र, बायोडाटा, फोटोग्राफ, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, पुलिस वैरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र के साथ आईटीआई करौंदी में संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन

मई में एथलेटिक्स संघ की ओर से लालपुर में होगी स्टेट मीट

प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता मई में सिगरा स्टेडियम में होगी। सभी स्पर्धाओं में 18 मंडलों के 2000 खिलाड़ी सहित दो स्पोर्ट्स कॉलेज के एथलीट भी हिस्सा लेंगे। जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से प्रतियोगिता होगी। सीनियर वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, गोला फेंक, भाला फेंक, हर्डल और पोलवॉल्ट में दमखम दिखाएंगे। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश यादव ने बताया कि संघ को स्टेट मीट कराने की जिम्मेदारी मिली है। बोर्ड की परीक्षा को देख मई में इसे कराने की योजना है।  

17 फरवरी को होगा मनोविज्ञान विभाग में शोध साक्षात्कार
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग में सत्र 2022-23 की शोध परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का शोध साक्षात्कार 17 फरवरी को होगा। विभागाध्यक्ष प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने बताया कि साक्षात्कार सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। छात्रों को शोध सारांशिका की छह हार्डकॉपी और सॉफ्टकॉपी समेत सभी शैक्षणिक अभिलेख मनोविज्ञान विभाग कार्यालय में 15 फरवरी तक जमा करना होगा। साक्षात्कार के दिन अभ्यर्थियों को अपने शोध विषय पर पीपीटी बनाकर लाना होगा।  
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में कैंपस सलेक्शन के लिए 17 को होगा एमओयू

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों को कैंपस सलेक्शन के माध्यम से रोजगार का मौका मिलेगा। इसके लिए 17 फरवरी को एमओयू होगा। विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल की समन्वयक/निदेशक प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने बताया कि काशी विद्यापीठ और नौकरी कैंपस इंफो एज इंडिया लिमिटेड नोएडा के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर होगा। इस एमओयू के बाद यूजी और पीजी के विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर गाइडेंस के लिए कार्यशाला होगी। इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के नए अवसर उपलब्ध होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed