{"_id":"5c01715ebdec2241b770fcf9","slug":"varanasi-to-udaipur-and-surat-spicejet-new-air-service-start","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी से उदयपुर और सूरत के लिए स्पाइस जेट की नई विमान सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी से उदयपुर और सूरत के लिए स्पाइस जेट की नई विमान सेवा शुरू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
स्पाइस जेट की विमान सेवा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार से स्पाइस जेट ने उदयपुर तथा सूरत की नई विमान सेवा शुरू कर दी। स्पाइस जेट का 78 सीटर विमान एसजी 3721 शाम 3:35 बजे उदयपुर से चलकर 5:25 बजे वाराणसी पहुंचा।
विमान के एप्रन पर पहुंचने पर वाटर कैनन सेल्यूट देकर उसका स्वागत किया गया। विमान से 77 यात्री वाराणसी पहुंचे। यही विमान एसजी 3722 बनकर 5:45 बजे वाराणसी से 69 यात्रियों को लेकर उदयपुर के लिए उड़ान भरा।
उदयपुर पहुंचने के बाद यही विमान सूरत के लिए रवाना हो जाएगा। सूरत जाने वाले यात्रियों को वाराणसी एयरपोर्ट पर ही बोर्डिंग पास भी मिल जाएगा। यह विमान प्रतिदिन संचालित होगा। अभी तक उदयपुर और सूरत के लिए कोई सीधी विमान सेवा नहीं थी।
विज्ञापन
इस कारण उदयपुर जाने वाले यात्री वाया जयपुर या दिल्ली होकर जाते थे। इस विमान के शुरू होने से दोनों शहरों की कनेक्टविटी बेहतर हो गई। काशी और उदयपुर दोनों पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण शहर हैं।

पहले ही दिन विमान की सभी सीट फुल रहीं
बाबतपुर एयरपोर्ट
- फोटो : amar ujala
विमान सेवा के शुरू हो जाने का सीधा फायदा सैलानियों के साथ पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को भी मिल सकेगा। वहीं सूरत व्यापारिक दृष्टिकोण से वाराणसी के लिए महत्वपूर्ण है। विमान के संचालित होने से एयर लाइंस को काफी उम्मीद है।
स्पाइस जेट एयरलाइंस के स्थानीय सेल्स मैनेजर राहुल सिंह ने बताया कि पर्यटन और व्यापार की दृष्टि से तीनों शहरों के बीच यात्रियों का आवागमन होता है। इसी के मद्देनजर इस विमान सेवा की शुरुआत की गई है। पहले ही दिन विमान की सभी सीट फुल रहीं। इसको लेकर कंपनी खासी उत्साहित है।