{"_id":"5b1830274f1c1bb06e8b6995","slug":"varanasi-to-nepal-air-service-will-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा विश्वनाथ की धरती से पशुपतिनाथ धाम के लिए सीधी उड़ान, इतने से शुरू है टूअर पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा विश्वनाथ की धरती से पशुपतिनाथ धाम के लिए सीधी उड़ान, इतने से शुरू है टूअर पैकेज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा विश्वनाथ की धरती काशी से नेपाल के पशुपतिनाथ धाम के लिए सीधी उड़ान सेवा 29 जून से शुरू होगी। काशी से काठमांडू की यह विमान सेवा हफ्ते में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को संचालित होगी। दोनों स्थानों के बीच धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कंपनी ने टूअर पैकेज भी जारी किया है।
बुधवार को कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में बुद्धा एयर के डायरेक्टर (मार्केटिंग) रूपेश जोशी और कंट्री मैनेजर उद्धव सुवेदी ने बताया कि बाबतपुर एयरपोर्ट से हर हफ्ते सोमवार और शुक्रवार को शाम के समय यहां से फ्लाइट काठमांडू रवाना होगी।
पहले 72 सीटर विमान से यह सेवा शुरू की जाएगी। धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टूअर पैकेज 24,100 रुपये से शुरू है। 30,000 और 30,500 का टूअर पैकेज भी कंपनी ने बनाया है।
विज्ञापन
24,100 रुपये के पैकेज में काठमांडू में शिखर तीर्थाटन है, जिसमें तीन रात और चार दिन ठहरने, घूमने की सुविधा शामिल है। 30 हजार के पैकेज में काठमांडू पोखरा और 30,500 पैकेज में काठमांडू-चितवन की यात्रा को भी जोड़ा गया है।
आने वाले दिनों में और कई शहरों से भी विमान सेवा शुरू करने की तैयारी है। काशी और नेपाल के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कंपनी की ओर से 5-5 मिनट की अलग-अलग फिल्म बनाई गई है। इसके जरिए बाबा विश्वनाथ और पशुपतिनाथ धाम के अलावा वहां के अन्य धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी दी गई है।